Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में पहलीबार नौ देवडोलीओ के सानिध्य में श्री पघम पुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन,आप भी उठाये दर्शन का लाभ,पढ़े पूरी खबर

बड़कोट।
नगर व्यापार मंडल के तत्वावधान में इस बार श्री पघम पुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का 17 अगस्त से 23 अगस्त तक दिव्य व भव्य आयोजन किया जा रहा हैं। इसके अलावा ज्ञान यज्ञ में यमुना घाटी की नौ देव डोलियों के दर्शन भी स्थानिय श्रद्धालुओं को एक साथ होंगे। यह जानकारी नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगुड़ी और महामन्त्री धनवीर सिंह रावत ने सयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि इस बार कथा प्रवचन बाल व्यास पंडित आयुष नयन महाराज जी रहेंगे।
मालूम हो कि इस पुराण में भगवान् विष्णु की विस्तृत महिमा के साथ भगवान् श्रीराम तथा श्रीकृष्ण के चरित्र, विभिन्न तीर्थों का माहात्म्य शालग्राम का स्वरूप, तुलसी-महिमा तथा विभिन्न व्रतों का सुन्दर वर्णन है। साथ ही सप्ताह ज्ञान यज्ञ में देव डोलियों में बाबा बौखनाग देवता, राजा रघुनाथ ,माता भद्रकाली,माता रेणुका,सोमेश्वर महाराज,जमदग्नि मुनि, माता भगवती भट्टासणी, माता अठासणी तथा कैलू मानसीर देवता आदि की उत्सव डोली की मौजूदगी में कथा का दिव्य एवं भव्य आयोजन होगा। आयोजन की तैयारी को लेकर की जा रही बैठक में राजा राम जगुड़ी, धनवीर रावत, राजेश उनियाल, मदन जोशी, प्रदीप असवाल, प्रकाश राणा,महादेव उनियाल,मोहित थपलियाल सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी :बैंक ऑफ़ बड़ौदा कर्मियों ने दिव्यांग बच्चों के संग मनाया स्थापना दिवस

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:हरि महाराज व कंडार देवता के सानिध्य में जिलाधिकारी ने किया सैनिक दीपावली मेले का शुभारंभ

admin

उत्तरकाशी :विश्व रक्तदाता दिवस पर तीस लोगों ने किया रक्तदान

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page