Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

गैर बनाल के जंगल में जंगली सुअर का आतंक, तीन ग्रामीणों पर हमला; दो देहरादून रेफर,घास काटने जंगल गए ग्रामीणों को जंगली सुअर ने किया गंभीर रूप से घायल, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त… पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट (उत्तरकाशी) अपर यमुना वन प्रभाग के अंतर्गत रवांई रेंज के गैर बनाल गांव में जंगली सुअर का आतंक बना हुआ है। जंगल में घास काटने और पशुओं के लिए चारा-पत्ती लेने गए तीन ग्रामीणों पर झाड़ियों में छिपे जंगली सुअर ने अचानक हमला कर दिया। हमले में तीनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़कोट पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए देहरादून रेफर कर दिया गया।

 

झाड़ियों में छिपे सुअर ने अचानक किया हमला।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रवांई रेंज की ब्याली बीट के अंतर्गत गैर बनाल गांव के कुछ ग्रामीण जंगल में घास काटने और चारा-पत्ती लेने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे जंगली सुअर ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में प्रेम लाल पुत्र उदमू, नरेश पुत्र सायबू सहित तीन ग्रामीण घायल हो गए। अचानक हुए हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घायल ग्रामीणों को तत्काल उपचार के लिए बड़कोट अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रेम लाल और नरेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें देहरादून रेफर कर दिया। तीसरे घायल का उपचार सीएचसी बड़कोट में किया गया।

 

वन विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा, गश्त बढ़ाई

 

घटना की सूचना मिलते ही रवांई रेंज के रेंज अधिकारी आशीष नौटियाल, वन दरोगा जयवीर सिंह और वन बीट अधिकारी संदीप उनियाल मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाए। वन विभाग ने जंगली सुअर की गतिविधियों को देखते हुए संबंधित क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।

 

ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील‌।

 

वन विभाग की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे जंगल में अकेले जाने से बचें और घास काटने अथवा चारा-पत्ती लेने के लिए समूह में आवाजाही करें। झाड़ियों और घने जंगल वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें। जंगली जानवर दिखाई देने पर उसके नजदीक जाने या उसे छेड़ने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

 

गैर बनाल क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में जंगली जानवरों को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग की गश्त और निगरानी को प्रभावी बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

Related posts

बाबा बौखनाग देव समिति ने दिया सहयोग, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष में भेंट किया एक लाख एक हजार का चेक,आखिर क्यों पढ़े खबर…..

Team Yamunotri Express

108वर्ष के शेरदास ने मालना बूथ पर किया मतदान।

Arvind Thapliyal

सराहनीय कार्य :पैसो से भरे बैग को देखकर भी नहीं डोला सिपाहियों का ईमान, एक लाख इक्कीस हजार रुपये की नकदी से भरे बैग को किया मालिक के सुपुर्द

admin

You cannot copy content of this page