Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

डोईवाला कॉलेज के सौरभ व कु. भूमिका को मिलेगा एनएसएस साई सृजन पुरस्कार…. पढ़ें खबर 

 

 

 

देहरादून। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला के सौरभ और कु.भूमिका को इस वर्ष के एनएसएस सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी साईं सृजन पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। साईं सृजन पटल के संस्थापक सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार गत वर्ष से प्रारंभ किया गया था, कालेज द्वारा चयनित दो सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवियों को इस पुरस्कार के अंतर्गत प्रशस्तिपत्र, स्मृति-चिह्न, जूट बैग और 1100 -1100 रुपए की धनराशि भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। नकद धनराशि साईं सृजन पटल के सलाहकार मंडल की सदस्या सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.जानकी पंवार की ओर से दी जायगी। डोईवाला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.डी.पी.भट्ट ने बताया कि एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ.शिव कुमार लाल की संस्तुति पर इन दो एनएसएस स्वयंसेवियों को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। सौरभ तृतीय सेमेस्टर के और कु. भूमिका पंचम सेमेस्टर की विद्यार्थी हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्थापना 24 सितंबर 1969 को हुई थी।प्रो.तलवाड़ वर्षों तक एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, जिला समन्वयक उत्तरकाशी और राज्य स्तरीय पत्रिका ‘युवा संकल्प’ के संपादक भी रहे हैं। स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कार (2021) से सम्मानित प्रो.तलवाड़ ने एनएसएस स्वयंसेवियों के लिए ‘बी’और ‘सी’ प्रमाण पत्र परीक्षा के लिए एक पुस्तक की रचना भी की है। इस पुस्तक को विभिन्न कालेजों में निशुल्क वितरित भी किया गया। उक्त पुरस्कार दो अक्टूबर को डोईवाला कालेज में समारोहपूर्वक दिया जायेगा।

Related posts

ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को सुचारू बनाए रखने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश,ग्रामीण सड़क मार्गों की आवाजाही बहाल रखने के लिए करें जरूरी इंतजाम : डीएम

Arvind Thapliyal

उत्तराखंड शासन ने नगर पालिका परिषद बड़कोट के लिए तीन नामित सभासद किए नियुक्त…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पहुंचे यमुनाघाटी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों से की मुलाकात सरकार पर उठाये सवाल….. पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page