Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सारीगाड़ कंडारी मोटर मार्ग को लेकर जिलाधिकारी की मुलाकात,मोटर मार्ग के स्थाई समाधान के लिए ग्रामीण काट रहे हैं विभागों के चक्कर अब यह दिया आश्वासन……पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

नौगांव । यमुनोत्री राष्ट्रीय के पास जहां लगातार भू धंसाव हो रहा है और मार्ग लगातार बाधित हो रहा है वहीं सारीगाड़ कंडारी मोटर मार्ग पर समस्या कम होने का नाम ले रही है।

जिसको लेकर गोडर क्षेत्र के अठारह से अधिक गांव परेशानी लगातार झेल रहे हैं।

बीते एक माह से स्थानीय ग्रामीणों के सामने चुनौती बनी हुई है लेकिन मोटर मार्ग को लेकर कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला गया जिससे ग्रामीण लगातार सरकारी विभागों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन समाधान की आस नजर नहीं आ रही है।

 

गोडर क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों का एक सिस्टमंडल जिलाधिकारी उत्तरकाशी से मिला जहां उन्होंने डीएम को साफ अल्टीमेटम दिया कि यदि सारीगाड़ कंडारी मोटर का जल्द स्थाई समाधान नहीं निकाला जाता है तो यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर उग्र आंदोलन होगा और मार्ग को जाम किया जायेगा।

जिसको लेकर स्थानीय लोगों डीएम ने आश्वासन दिया है कि मोटर मार्ग को वैकल्पिक तौर पर अभी लोक निर्माण विभाग बड़कोट से बनवाया जायेगा जिसका आदेश भी जारी किया गया है।

अब ग्रामीण बता रहे हैं कि यदि अब इस आदेश की भी अनदेखी हुई तो आंदोलन आर-पार का होगा जिसकी संपूर्ण जिबेंदारी प्रशासन की होगी।

यह जानकारी ग्रामीण राजेश बहुगुणा, साधुराम गौड़, पीताम्बर दत्त, मुकेश गौड़,सोहन लाल गौड़, राजेश नौटियाल, राजीव गौड़ ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि इस पांच सितंबर को गोडर क्षेत्र में शिविर लगना था जिसमें जन समस्याओं का समाधान होता लेकिन प्रशासन और सरकार की नाकामी की वजह से नहीं लग पाया शिविर इसके अलावा उन्होंने बताया कि मोटर मार्ग की खराब हालत से एक व्यक्ति की जान जा चुकी है जो सरकारी सिस्टम के लिए बड़ा दुर्भाग्य है।

स्थानीय लोगों ने क्षेत्रिय विधायक दुर्गेश्वर लाल के खिलाफ नाराजगी जताई है और क्षेत्र की अनदेखी करने के आरोप लगाये हैं।

Related posts

वनाग्नि घटनाओं पर रोकथाम करने के लिये जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन जारी किए बीस लाख… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले,कोरोना महामारी का असर सीमित संख्या में रहे पूजा-अर्चना से जुड़े प्रतिनिधि

admin

सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन अपडेट :-चंद घंटों में मिल सकती है खुश खबरी, 45 मीटर ड्रिलिंग कर पुसिंग की गई है रेस्क्यू पाईप लाईन

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page