Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में रक्षाबंधन पर्व पर उमड़ा बहनों का सैलाब, मनवीर चौहान को बांधी राखी…. पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट। नगर पालिका बड़कोट में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की अगुवाई में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र की गंगा और यमुना घाटी सहित दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। महिलाओं ने मनवीर सिंह चौहान की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान स्थानीय महिला संगीत मंडलियों और लोक कलाकारों ने भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायिका मीना राणा ने अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिस पर कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने जमकर नृत्य किया।

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी देखने को मिली। कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं के एकजुट होने से आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर मनवीर सिंह चौहान ने कार्यक्रम में पहुंचीं सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बहनों का यह प्रेम और स्नेह हिंदू संस्कृति एवं सनातन परंपरा की पहचान है। उन्होंने कहा कि इस परंपरा और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को संजोए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद मिला तो भविष्य में यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर हजारों बहनों का यह संगम हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकजुटता को मजबूती मिलती है।

कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अतोल रावत, अनुपमा रावत, भाजपा जिला महामंत्री परशुराम जुगड़ी, मंडल अध्यक्ष अमित रावत, शैलेंद्र कोहली, हरिमोहन चंद, तरवीन सिंह राणा सहित भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय लोग और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन तरवीन सिंह राणा ने किया।

Related posts

सरकार ने तय किये बीआरपी-सीआरपी भर्ती के मानक, समग्र शिक्षा के तहत आउटसोर्स से भरे जायेंगे 955 पद

Jp Bahuguna

बंगाली कॉलोनी नानकमत्ता में मुख्यमंत्री ने श्री श्री मां दुर्गा मंदिर का किया लोकार्पण

Jp Bahuguna

कोरोनेशन अस्पताल में 8 किलो वजन के ट्यूमर का पहला ऑपरेशन , सर्जन डॉ सकलानी ने बचाई जान।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page