Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था।कंसेरू मंदिर गृभगृह में विराजमान हुये देवाधिदेव बाबा बौखनाग महाराज,श्रद्धालुओं ने सुख शांति और समृद्धि की कामना कर मांगी मन्नत… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

 

नौगांव ।रंवाई घाटी के देवाधिदेव बाबा बौखनाग महाराज आज रविवार को अपने कंसेरू मंदिर गृभगृह में विराजमान हो गये जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुजा अर्चना के बाद मंदिर गृभगृह में विराजमान कर दिया गया उसके बाद श्रद्धालुओं ने वहां बाबा बौखनाग महाराज के विधिवत दर्शन कर फुल,सिर्फल हरेली,केदारपति और चुनरी भेंट की उसके बाबा बौखनाग महाराज से मन्नत मांगी।

गृभगृह में जाने के पर कंसेरू गांव में बौखनाग महाराज का भव्य मेला आयोजित किया गया जहां दूरदराज क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों ने तांदी नृत्य किया।

बतादें कि बाबा बौखनाग महाराज आषाढ संक्रांति पर विधिवत कफनौल मंदिर गृभगृह से बाहर निकले थे जिसके बाद यमुना घाटी में दैविक मेलों की श्रृंखला शुरू हुई थी आज रविवार को एक वर्ष के लिए मंदिर गृभगृह में विराजमान हो गये।

बाबा बौखनाग महाराज के चार थान हैं जिसमें कफनौल,भाटीया,कंसेरू, नंदगांव,है जहां एक वर्ष बौखनाग महाराज बारी बारी से रहते हैं,और इसके अलावा 11गांंव हैं।

 

देव माली संजय डिमरी ने पुजा अर्चना की और अवतरित होकर दर्शन करने पंहुचे सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।

 

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मंदिर समिति अध्यक्ष जयेंद्र सिंह, महामंत्री यशवंत सिंह,प्रधान सतीश,राणा, क्षेत्र पंचायत कुलवीर राणा,अमीन राणा, जगदीश रावत, शीशपाल में रावत, विधायक संजय डोभाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण,पूर्व विधायक केदार रावत, भाजपा महामंत्री परशुराम जगुडी़, सत्येन्द्र राणा, सहित  तमाम माली पुजारी उपस्थित रहे।

Related posts

दुःखद।धनारी डुण्डा मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा एक की मौत एक गंभीर घायल।

Arvind Thapliyal

प्रधानमंत्री के मन की बात देश की आवाज बन चुकी है :रेखा आर्या

Jp Bahuguna

*कर्तव्य पथ पर पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम स्थान पाकर बनाया इतिहास*

admin

You cannot copy content of this page