Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सऊदी में फंसे इंद्रमणी नौटियाल की मदद के लिए सामने आये पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण और पूर्व विधायक सजवाण और लोगों से की अपील…. पढ़ें खबर।

उत्तरकाशी। जनपद के गाजणा क्षेत्र से गोरसाडा़ गांव निवासी इंद्रमणी नौटियाल पिछले आठ वर्षों में सऊदी अरब में फंसे हुए और वहां कि सरकार ने किसी मामले में उन्हें बंदी बनाकर रखा हुआ,बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले इंद्रमणी नौटियाल के जमानत के लिए करोड़ों रुपए की रकम मांगी जा रही है,जो परिवार की क्षमता से बहार है।

परिवार ने स्थानीय स्तर से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगाई लेकिन नहीं सुनी गई उसके बाद इंद्रमणी नौटियाल की बेटी दीपिका से अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी रोशन रतुडी़ ने सोशल मीडिया पर प्रदेश के सभी लोगों से गुहार लगाई कि वह अपनी क्षमतानुसार परिवार की मदद करें।

उसके बाद अब दीपिका के खाते में लोग डोनेट कर रहे हैं।

 

इसी बिच मुहिम का हिस्सा बने पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण और गंगोत्री से पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण सामने आये और परिवार को 51/51 हजार रुपए का सहयोग किया और परिवार को ढांढस बंधाया और लोगों से भी अपील की कि वह सहयोग करें।

 

आप सभी इंद्रमणी नौटियाल के लिए अपने स्तर से सहयोग करें आपका छोटा सा सहयोग बड़ी मदद कर सकता है।

Related posts

सावधान।पौराणिक माघ मेले की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बढाई मुस्तैदी,माघ मेला-2024 ड्यूटी में लगे फोर्स को SHO कोतवाली ने किया ब्रीफ।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :टनल में फंसे मजदूरों को सकुशल बाहर निकालना सरकार की पहली प्राथमिकता :वी के सिंह

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी: जिलाधिकारी ने ली चारधाम यात्रा से जुड़े अधिकारियों की बैठक,दिए आवश्यक निर्देश

admin

You cannot copy content of this page