Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

माॅडल वैष्णवी लोहनी ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य नामित… पढ़ें खबर।

 

देहरादून। बहुमुखी प्रतिभा की धनी माॅडल और अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी को साईं सृजन पटल के सलाहकार मंडल की सदस्य के रूप में नामित किया गया है। साईं सृजन पटल के संस्थापक सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में ‘लेखन और सृजन के उन्नयन के लिए सदैव प्रतिबद्ध’ के ध्येय वाक्य के साथ पटल की स्थापना 9 अगस्त 2024 को की गई। प्रतिभाओं को सम्मानित करना भी पटल की प्रमुख गतिविधियों में सम्मिलित है। पटल का द्वितीय स्थापना दिवस आगामी 9 अगस्त रविवार को मनाया जायेगा। इस अवसर पर वैष्णवी को सलाहकार मंडल के छठे सदस्य के रूप में सम्मिलित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वैष्णवी ने कठिन परिश्रम और दृढ़संकल्प से मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने मिस उत्तराखंड 2025 फर्स्ट रनरअप, मिस अल्मोड़ा, मिस फोटोजेनिक व मिस ब्यूटीफुल स्माइल जैसे खिताब अपने नाम किये हैं। फेमिना मिस इंडिया 2026 उत्तराखंड प्रतियोगिता में मिस टैलेंटेड बनी वैष्णवी उत्तराखंड की बालिकओं के रोल मॉडल हैं। उनका मानना है कि प्रतिभा सुविधाओं की मोहताज कभी भी नहीं होती हैं। वैष्णवी उत्तराखंड की ज्वेलरी व परिधान सहित और कई उत्पादों के लिए माॅडलिंग कर रही हैं। वह एक कुशल नृत्यांगना और अभिनेत्री भी हैं। उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना उनका प्रमुख उद्देश्य है। चेरिटी प्रोग्राम और जनहित के कार्यों में वह सदैव आगे रहती हैं। उनकी इन उपलब्धियों और भावनाओं के लिए साईं सृजन पटल उन्हें अनेक बार सम्मानित भी कर चुका है। साईं सृजन पटल पत्रिका के उप संपादक अंकित तिवारी व सह संपादक अमन तलवाड़ ने सलाहकार मंडल में उनके मनोनयन पर प्रसन्नता जताते हुए वैष्णवी को शुभकामनाएं दी हैं। सलाहकार मंडल के सदस्य दून के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ.एस.डी.जोशी,सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.जानकी पंवार व प्रो.राजेश कुमार उभान, लेखक व अभिनेता डाॅ.अनूप वीरेन्द्र कठैत व साहित्यकार डॉ. चन्द्र भूषण बिजल्वाण ने भी वैष्णवी लोहनी को नामित किए जाने पर बधाई दी है।

Related posts

उत्तरकाशी :रेनवो ट्राउट मछली का उत्पादन, विक्री कर लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दे रहें हैं कमद -गाजणा के ग्रामीण

Jp Bahuguna

बड़ी खबर :सरकार ने बांटे दायित्व, ज्योति प्रसाद गैरोला बने बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिती के उपाध्यक्ष

Jp Bahuguna

बड़ी खबर :अंकिता भंडारी के नाम से होगा राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page