Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सड़क के अभाव में आज भी पीठ पर ढोए जाते हैं मरीज, दौणी गांव की बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, सिस्टम में बैठे लोगों के विकास के दावों की पोल खोलती तस्वीरें… पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट, उत्तरकाशी। विकास के दावों के बीच यमुनाघाटी के दूरस्थ गांवों की हकीकत आज भी बेहद चिंताजनक है। ग्राम पंचायत खांसी के अंतर्गत स्थित दौणी गांव में सड़क सुविधा के अभाव के कारण ग्रामीणों को आज भी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बीमार अथवा असहाय लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को उन्हें पीठ पर उठाकर कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।

 

रविवार को दौणी गांव की 75 वर्षीय श्रीमती सुरतमा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए उन्हें पीठ पर उठाकर दुर्गम पैदल मार्ग से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पुरोला पहुंचाया गया।

 

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक गांव तक मोटर मार्ग नहीं पहुंच सका है। सड़क न होने के कारण बीमार, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आपातकालीन स्थिति में समय पर चिकित्सा सुविधा न मिल पाने से जान का भी खतरा बना रहता है।

 

ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि दौणी गांव तक शीघ्र मोटर मार्ग का निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके और भविष्य में किसी भी मरीज को पीठ पर ढोकर अस्पताल ले जाने की विवशता समाप्त हो।

 

इस दौरान रविंद्र बर्त्वाल, शीशपाल, कृष्ण, जगबीर, यशवंत, कपिल, प्रवीण असवाल, आशीष, दिनेश, पीयूष, विमला देवी, राधा देवी, नीलम देवी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे और मरीज को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

Related posts

राज्य मंत्री बागवानी राजकुमार का उत्तरकाशी आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत कल दीदी भूली कार्यक्रम में करेंगें प्रतिभाग।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर :अंकिता भंडारी के नाम से होगा राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट

Jp Bahuguna

बड़ी खबर।सिलक्यारा में 4 जनवरी से भागवत कथा, देवी भागवत और शिवपुराण एक साथ होगा। राकेश ब्यास।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page