Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और सर्वेक्षण को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक और इनको दिये यह निर्देश… पढ़ें।

नौगांव /अरविन्द थपलियाल।एकल समर्पित आयोग के अध्यक्ष और रिटायर्ड जज बीएस वर्मा ने ब्लाक सभागार नौगांव में जन सुनवाई की।

 उन्होंने नगर एवं त्रिस्तरीय पंचायत आरक्षण एवं सर्वेक्षण की कार्यवाही के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। शुक्रवार को ब्लाक सभागार नौगांव में जन सुनवाई का आयोजन किया गया।

एकल समर्पित आयोग अध्यक्ष ने

त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्था में अन्य पिछड़े वर्ग के आरक्षण निर्धारण के संबंध में एकल सदस्यीय समर्पित आयोग में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मनोज कुमार तिवारी, उप निदेशक / प्रभारी सदस्य सचिव पंचायतीराज उत्तराखण्ड, जिला पंचायत राज अधिकारी केसी बहुगुणा, सुबोध बिजल्वाण

एकल सदस्यीय समर्पित आयोग, उत्तराखण्ड आदि ने बैठक का उद्देश्य पर चर्चा कर राज्य में त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं में अन्य पिछडे वर्ग के आरक्षण के निर्धारण के सम्बन्ध में अद्यतन पंचायत मतदाता सूची तथा आंगनबाडी केन्द्रों में संरक्षित वर्तमान जनसंख्या के आंकडों के आधार पर अन्य पिछडे वर्ग के सर्वेक्षण की समीक्षा की।

 बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारियों से विचार-विमर्श के समय यह तथ्य/जानकारी प्राप्त हुई कि ग्रामीण स्थानीय निकायों (ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों एवं जिला पंचायतों) के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में पुनः परिसीमन / निर्धारण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, उक्त समस्त परिसीमन की सूचना निदेशालय पंचायतीराज को उपलब्ध करा दी गई है।

प्रभारी सदस्य सचिव, एवं उप निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायतों का परिसीमन / पुनर्गठन, 2024 के उपरात अन्य पिछडा वर्ग के आरक्षण की रिपोर्ट के दृष्टिगत शुद्ध डेटा इत्यादि की जाँच आयोग स्तर पर की जा रही है, जिसमें जिला पंचायत राज अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समस्त डाटा एलजीडी कोड के साथ ग्राम पचांयत/वार्डों के नाम व 2011 की जनसंख्या यथा शीघ्र उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी प्रकाश पंवार, सहायक खंड विकास अधिकारी भूपेंद्र, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनिल महर, लोकेंद्र नेगी, शुरवीर चौहान, हरी सिंह राणा, मेनिका असवाल, निता रावत, राजमोहन पंवार, जय प्रकाश बहुगुणा आदि मौजूद थे ।

Related posts

कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिहं गुनसोला की अगुवाई में यमुना घाटी में कांग्रेस ने चलाया प्रचार अभियान।

Arvind Thapliyal

रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता में लगा खिलाड़ीयों का मेला और दूर-दूराज क्षेत्रों से पंहुचे गणमान्य का हुआ स्वागत… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

काशी की नगरी से थूक जिहाद का वीडियो वायरल — उत्तरकाशी के जायका रेस्टोरेंट के कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार,पढ़े पुर मामला

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page