Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था।रूद्रेश्वर महादेव के कपाट श्रद्धालुओं के विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ खोले गये,कल होगा पौराणिक और ऐतिहासिक राजकीय डांडा देवराणा मेला… पढ़ें खबर।

 

 

 

नौगांव । रंवाई घाटी के 65गांव के आरध्य देव रूद्रेश्वर महादेव आज मंत्रोच्चार और जयजयकारों के साथ तियां थान के गृभगृह से बहार निकल गये जहां हजारों की तादाद में पंहुचे श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

रूद्रेश्वर महादेव के मंदिर कपाट खुलने पर वहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने हरेली,सिरीफल,केदारपति,चुनरी, सहित धूप,पिठाईं भेंट कर क्षेत्र के सुख शांति समृद्धि की कामना की।

मालूम कि रूद्रेश्वर महादेव के चार थान तियां, बजलाडी़, देवलसारी,कंडाऊ,है जहां महाराज एक एक साल बारी बारी से रहते हैं, जहां गत वर्ष हजारों श्रद्धालु साक्षी बनते हैं।

तियां थान में हजारों श्रद्धालुओं ने रूद्रेश्वर महादेव की डोली के साथ तांदी नृत्य किया।

गृभगृह से बहार निकलने के बाद कल डांडा देवराणा मेला होगा जहां ढोल नगाड़ों की धून के साथ देव डोली मेले में पंहुचेगी और रंवाई घाटी लोक संस्कृति का संगम होगा।

देवराणा मेले को राजकीय मेला घोषित होने पर अब मेले का स्वरूप बदल गया यहां धार्मिक और सांस्कृतिक और पारंपरिक तरीके से सभी गतिविधियों को आयोजित किया जाएगा।

देव माली संकित थपलियाल ने बताया कि रूद्रेश्वर महादेव के कपाट श्रद्धालुओं के लिए आज विधिवत खोल दिए गये और कल पौराणिक देवराणा मेला होगा उसके बाद रूद्रेश्वर महादेव की देव डोली लगातार एक माह तक गांव गांव का भ्रमण करेगी।

रूद्रेश्वर महादेव के गृभगृह से निकलने पर देव माली संकित थपलियाल, मंदिर समिति अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर,जिला पंचायत सदस्य प्रियंका थपलियाल,देव माली अमीत नौटियाल, सुमीत, सुनील नौटियाल,थान समिति अध्यक्ष दीवान सिंह ,सीताराम डोभाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रविन डोभाल प्रधान रीना बहुगुणा,जयेंद्र राणा, दयाराम बहुगुणा, शान्ति प्रसाद, धनीराम थपलियाल, संजय थपलियाल सहित तमाम माली पुजारी उपस्थित रहे।

Related posts

केन्द्रीय राज्यमंत्री का उतराखंड एनएसएस परिवार ने किया स्वागत.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

गीठ पट्टी के बाडिया गांव में होगा भव्य श्री विष्णु महापुराण व्यासपीठ पर राष्ट्रीय सन्त डॉ दुर्गेश महाराज का बड़कोट में हुआ भव्य स्वागत… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

पेयजल योजना के गलत निर्माण को लेकर तहसील परिसर में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन है जारी

admin

You cannot copy content of this page