Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था।मोरी के धारकोट में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ… पढ़ें खबर।

 

मोरी (उत्तरकाशी)। ग्राम धारकोट (गंगाड)में आयोजित शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आज प्रथम दिवस वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

महोत्सव के प्रथम दिवस पर कलश स्थापना, गणेश पूजन, मंडप पूजन एवं अन्य वैदिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। समस्त धार्मिक कार्यक्रम आचार्य गुरु प्रसाद नौटियाल के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में विधि-विधान पूर्वक संपन्न हो रहे हैं।

आचार्य गुरु प्रसाद नौटियाल ने श्रद्धालुओं को प्राण प्रतिष्ठा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक जागरूकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।

आयोजन समिति ने बताया कि आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, रुद्राभिषेक, हवन-यज्ञ एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में ग्रामवासियों एवं आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला।

Related posts

यमुनोत्री- दो श्रद्धालुओं की हाट अटैक से अस्पताल में उपचार के दौरान मौत, पढ़े पूरी खबर…

admin

साईं सृजन पटल के उप संपादक अंकित तिवारी ने जन्मदिन पर किया रक्तदान…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

चकराता: राजकीय महाविद्यालय में हुआ स्टाफ क्लब का गठन

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page