Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

क्षेत्रीय विकास कार्यों को लेकर विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं….. पढ़ें खबर।

 

 

 

उत्तरकाशी। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए विधायक दुर्गेश लाल ने सड़क, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

 

विधायक दुर्गेश लाल ने अपने संबोधन में बताया कि वर्ष 2023 में शहीद दिनेश रावत मोटर मार्ग के पांच किलोमीटर डामरीकरण कार्य के लिए राज्य सेक्टर से 3.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी। उन्होंने कहा कि पूर्व में विभिन्न चरणों में प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधियों द्वारा इस सड़क को योजनाओं में शामिल नहीं कराया गया था, लेकिन उनके प्रयासों से इस महत्वपूर्ण मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) में सम्मिलित किया गया।

 

उन्होंने बताया कि सड़क के निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए लगभग 22 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने के साथ ही विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी।

 

विधायक ने लुहासू सड़क के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

 

इस दौरान पावली गांव में बारातघर निर्माण की मांग उठने पर विधायक ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की इस महत्वपूर्ण आवश्यकता को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

 

इसके अलावा उन्होंने नरसिंह एवं कैलाश मंदिर क्षेत्र के विकास के लिए विधायक निधि से छह लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का संरक्षण और विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इन स्थलों के विकास से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूती मिलेगी।

 

अंत में विधायक दुर्गेश लाल ने क्षेत्रवासियों के सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के समर्थन से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है और भविष्य में भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Related posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की महारैली से करेगी भाजपा चुनावी अभियान का आगाज

admin

उत्तरकाशी: 28 को मोरी व 29 मार्च को पुरोला तहसील परिसर में होगा बहुउद्देश्यीय एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन

admin

उत्तरकाशी:कोविड19 को लेकर प्रशासन सख्त, पूर्व चेयरमैन सहित दर्जनों लोगों के किये चालान

admin

You cannot copy content of this page