Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर।जानकीचट्टी में अनियंत्रित टेम्पो ट्रैवलर बिजली घर में जा गिरा, मची अफ़रा-तफ़री का माहोल… पढ़ें खबर।

बड़कोट।चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित जानकीचट्टी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तीर्थयात्रियों का एक टेम्पो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे बिजली घर परिसर में जा गिरा। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधे बिजली घर की ओर जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही बिजली घर को किसी प्रकार की क्षति पहुंची। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली क्योंकि बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वाहन चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। पुलिस चालक से पूछताछ कर हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

चारधाम यात्रा के दौरान लगातार बढ़ती वाहनों की आवाजाही के बीच इस घटना ने एक बार फिर यात्रा मार्गों पर सतर्कता और सुरक्षित ड्राइविंग की जरूरत को उजागर किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को और मजबूत करने की मांग की है।

Related posts

आस्था ।हिमरोल गांव में नवनिर्मित पांडव चौंरी की हुई प्राण प्रतिष्ठा ।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर :राज्य में सोमवार 17 जुलाई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जारी हुआ आदेश

Jp Bahuguna

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यमुनोत्री धाम में भाजपाइयों ने किया योगाभ्यास,योग के मूल भाव को मजबूत करती हैं प्रकृति और आध्यात्मिक परंपराएं : मनवीर सिंह चौहान

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page