Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दिव्यांग छात्रावास पंहुचे राज्य मंत्री श्याम डोभाल छात्र छात्राओं की हौसला-अफजाई की… पढ़ें खबर।

नौगांव। राज्य मंत्री अन्य पिछड़ा आयोग श्याम डोभाल तुनाल्का दिव्यांग परमार्थ छात्रावास पंहुचे जहां उन्होंने दिव्यांग छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाया, डोभाल ने छात्रावास में पंहुचक छात्रों को फल वितरित किए।
श्याम डोभाल ने बताया कि नौगांव का तुनाल्का का छात्रावास कम संसाधनों में भी संचालित हो रहा और दृष्टिहीन और अन्य दिव्यांग छात्रों को शिक्षा प्रदान कर रहा है।
उन्होंने दिव्यांग परमार्थ छात्रावास की संचालक विजय लक्ष्मी जोशी और विरेंद्र जोशी को बधाई दी और बताया कि वह छात्रावास के कल्याण के सरकार से वार्ता करेंगे जिससे यहां के दिव्यांग छात्रों को सुलभ शिक्षा प्राप्त हो सके।
दिव्यांग छात्र मिलन के कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी,प्रवधंक विरेंद्र जोशी, व्यवस्थापक विजयलक्ष्मी जोशी, वरिष्ठ पत्रकार विजेंद्र रावत,मीना रावत,उजला रावत, प्रधान कृपाल सिंह,गोल्डी परमार,आशीष रमोला, जयवीर चौहान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related posts

दर्दनाक हादसा :कार दुर्घटना में एक युवक की मौत, तीन घायल

Jp Bahuguna

स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय ने राजकीय आदर्श विद्यालय में लगाया मेडिकल कैंप।

Arvind Thapliyal

राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कफनौल लंबे समय से रो रहा शिक्षकों का रोना नहीं ले रहा विभाग सुध अब आंदोलन की उठी मांग…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page