Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था। मंजियाली गांव में हुआ भव्य ध्याणि मैती मिलन समारोह,मां काली को भेंट किया चांदी का छत्र.. पढ़ें खबर।

नौगांव। विकासखंड के मंजियाली गांव के ग्रामीणों एवं ध्याणियों द्वारा मां काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित कर मां काली की मूर्ति स्थापित की गई।
इस अवसर पर विवाहित ध्याणियों ने अपनी आस्था एवं श्रद्धा व्यक्त करते हुए मां काली को चांदी का छत्तर भेंट किया।
कार्यक्रम के दौरान ध्याणियों एवं ग्रामीण महिलाओं ने रवांई क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति को जीवंत करते हुए रासू, तांदी, हारुल सहित पारंपरिक लोक गीतों और नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। ग्राम प्रधान द्रबीड़ कोहली, चैन सिंह, सुरेंद्र राणा सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि उनके ईष्ट देवता गांव की आस्था, संस्कृति और सुख-दुख के सच्चे साथी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकता, भाईचारे और अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।गांव के चैन सिंह ने
बताया भादो महा यहां भव्य काली मेला आयोजित होता है ।
रूदेश्वर व कालीमां जयकारो के साथ पांच पाडवो ने गांव की थाती मे रूदेश्वर व काली मां संग जमकर
पांडव नृत्य किया ।
मौके पर रूदेश्वर माली विशालमणी नौटियाल व अमीत नौटियाल
काली माली पश्वा अंकित आर्य, अरविंद चौहान भैरव, सरवीर राणा नागराजा, अबलू कोहली चिड़ू, द्रौपदी कुमी देवी, अर्जुन बालम सिंह चौहान, भीम अमर सिंह चौहान, नकुल कृपाल सिंह, सहदेव प्रवीन चौहान, बाण हरपाल आर्य आदि थे।

Related posts

पुरोला विधायक ने किया क्षेत्र भ्रमण क्षेत्र की समस्याओं को बताया प्राथमिकता… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

• *प्रसिद्ध लोक गायक एवं गीतकार श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने के लिये राज्य द्वारा सरकार भारत सरकार से किया जायेगा अनुरोध*

admin

हॉट अटैक की बजह से मौत का सिलसिला जारी ,यमुनोत्री में पश्चिम बंगाल जबकि गंगोत्री में गुजरात के श्रदालु की मौत,यमुनोत्री आंकड़ा पहुँचा 14 और गंगोत्री 4

admin

You cannot copy content of this page