Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

शिक्षक और साहित्य प्रेमी ध्यान सिंह रावत की पुस्तक रवांई लोक संस्कृति एवं पर्यटन का हुआ विधिक विमोचन… पढ़ें खबर।

बड़़कोट/ उत्तरकाशी ।नगर पालिका सभागार बड़कोट में शिक्षक एवं साहित्य प्रेमी ध्यान सिंह रावत द्वारा लिखित पुस्तक “रवांई लोक संस्कृति एवं पर्यटन” का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय एसोसिएशन तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त सौजन्य से किया गया, जिसमें क्षेत्र के साहित्यकारों, शिक्षकों एवं बुद्धिजीवियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात साहित्यकार महावीर सिंह रवाल्टा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने की। अतिथियों ने पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि यह पुस्तक रवांई क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान देने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने में इस प्रकार की पुस्तकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने लेखक ध्यान सिंह रावत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तक आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी साबित होगी। कार्यक्रम में साहित्यकार एवं शिक्षक कुलवंती रावत, अनोज सिंह बनाली, जिलाध्यक्ष जयदेव सिंह राणा, अवतार चौहान,ब्लॉक अध्यक्ष विजेंदर लाल, विनोद असवाल ,पुष्पा रमोला, विजयराज असवाल, हरदेव असवाल ,जमुना रावत ,राजेन्द्र सिंह, प्रदीप रावत, शशिमोहन रावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर संगीता रावत ने किया। कार्यक्रम के दौरान साहित्य, लोक संस्कृति और पर्यटन विकास को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया। सभागार में उपस्थित लोगों ने पुस्तक के प्रकाशन पर लेखक को शुभकामनाएं दीं।

Related posts

उत्तरकाशी:मखमली बुग्यालों व रंगबिरंगी फूलों के बीच दयारा में खेली गई दूध-मख्खन व मठ्ठा की होली

admin

लापरवाही।यमुनोत्री रोड पर रोडवेज और स्कूल बस की जोरदार टक्कर — CCTV में दोहरी लापरवाही उजागर, एक पर मुकदमा दर्ज… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

जौनसार बावर में पर्यटन, लोक संस्कृति और तीर्थाटन  को आगे बढ़ाएंगे हेरिटेज गाइड

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page