Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

यमुनाघाटी होटल एसोसिएशन की मांग तेज, आरटीओ चेकपोस्ट व ईको टैक्स बैरियर हटाने की उठाई आवाज,कार्यवाही न होने पर होगा आंदोलन……

सुनील थपलियाल

बड़कोट (उत्तरकाशी), 04 मई 2026:
चारधाम यात्रा के प्रथम पड़ाव यमुनोत्री धाम क्षेत्र में व्यवस्थाओं को लेकर यमुना घाटी होटल एसोसिएशन ने शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें प्रमुखता से उठाई हैं। एसोसिएशन द्वारा उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर कटा पत्थर विकासनगर में स्थापित आरटीओ चेकपोस्ट तथा पालीगाड़ क्षेत्र में लगाए गए जिला पंचायत के ईको टैक्स बैरियर को हटाने की मांग की है।

मालूम हो कि एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि चारधाम यात्रा के दौरान सीमित संख्या व्यवस्था लागू होने के साथ-साथ कटा पत्थर विकासनगर में स्थापित आरटीओ चेकपोस्ट यात्रियों और व्यवसायियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। उनका कहना है कि इस चेकपोस्ट के कारण चारों धामों के लिए हो रही बुकिंग भी प्रभावित हो रही है, जिससे पर्यटन व्यवसाय पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व इस चेकपोस्ट को हटाने के निर्देश दिए गए थे, बावजूद इसके पुनः इसे संचालित किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। एसोसिएशन ने मांग की है कि यात्रा को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए इस चेकपोस्ट को तत्काल हटाया जाए।

वहीं, उपजिलाधिकारी बड़कोट को दिए गए दूसरे ज्ञापन में पालीगाड़ हाईवे पर जिला पंचायत द्वारा लगाए गए ईको टैक्स बैरियर को अवैध बताते हुए इसे हटाने की मांग की गई है। एसोसिएशन का आरोप है कि इस बैरियर के माध्यम से की जा रही वसूली से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं, वाहन चालकों एवं होटल व्यवसायियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एसोसिएशन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस प्रकार की वसूली को बंद नहीं किया गया, तो यमुना घाटी के समस्त व्यवसायी आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

स्थानीय व्यवसायियों का मानना है कि चारधाम यात्रा प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, ऐसे में यात्रियों की सुविधा और सुगमता को प्राथमिकता देना आवश्यक है, ताकि क्षेत्रीय व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। इस मौके पर जोगेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, वीरेंद्र पयाल,पूर्व राज्यमंत्री जगवीर भंडारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत,अनिल चौहान,दीपक, यशवीर पंवार,कैलाश बहुगुणा,अनिल कुमार, सूर्या नौटियाल,भाष्कर नौटियाल,सुमित भंडारी, सुनील राणा सहित दर्जन भर लोग मौजूद थे।

Related posts

उत्तरकाशी: बड़कोट में 5 नवम्बर से होगा रंवाई शरदोत्सव विकास मेला, मुख्यमंत्री करेंगे उद्धघाटन

admin

यमुनोत्री धाम-हैली सेवा की मनमानी,तीर्थयात्रियों का हो रहा है हैरासमेंट , कह रहे है तीर्थयात्री…पढ़े पूरी खबर…..

admin

उत्तरकाशी :मानसून सत्र के मध्यनजर डीएम ने दिए अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

admin

You cannot copy content of this page