Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम टिहरी राज्य उत्तराखंड

तस्करों पर शिकंजा:-सात पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ वाहन सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
टिहरी

नरेंद्रनगर थाना पुलिस ने सात पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी पुलिस द्वारा नवनीत सिंह भुल्लर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के दिशा-निर्देशन में अवैध शराब, एवं मादक पदार्थों, आदि की तस्करी की रोकथाम हेतु जनपद में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज थाना नरेंद्रनगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान जाजल चौकी, चेक पोस्ट के पास से एक अभियुक्त बलवीर सिंह पुत्र श्री प्रताप सिंह निवासी ग्राम श्रीकोट थाना देवप्रयाग जनपद टिहरी गढ़वाल (उम्र 47 वर्ष) को 82 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के वाहन संख्या UK14 PA 0294 टेंपो ट्रेवलर के साथ परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध थाना नरेंद्रनगर में आबकारी अधिनियम मैं अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से13 बोतल मैकडवल नंबर वन
14 बोतल ऑल सेशन
55 बोतल रॉयल स्टैग
कुल 82 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में
प्रदीप पंत प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र नगर,उपनिरीक्षक शान्ति प्रसाद चमोली चौकी प्रभारी जाजल,कॉन्स्टेबल राकेश शामिल थे।

Related posts

उत्तरकाशी :यमुनोत्री में एक माह पूर्व खोया श्रद्धालु का मोबाईल, पुलिस के जवानों ने खोजकर कोरियर से वापस लौटाया

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात।

Arvind Thapliyal

पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत नारायण सिंह चौहान ने रवांई -जौनपुर क्षेत्र को अनुसूचित जनजाति घोषित करने की उठाई मांग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page