Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान को मिला ‘उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान’, जनसेवा और सामाजिक योगदान को मिली पहचान…. पढ़ें

 

 

 

उत्तरकाशी | रिपोर्ट–सुनील थपलियाल।उत्तरकाशी जनपद के लिए गौरव का विषय है कि जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान को राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, जनसेवा तथा जनकल्याण के लिए किए गए सराहनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान समारोह 2024-25 के अवसर पर प्रदान किया गया।

 

शनिवार, 01 नवंबर 2026 को विधानसभा लैंसडाउन के अंतर्गत नगर पालिका कोटद्वार स्थित टी.सी.जी. पब्लिक स्कूल में Discover 24 Uttarakhand की ओर से भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं एवं व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी रमेश सिंह चौहान को उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन में किए गए उल्लेखनीय कार्यों तथा जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान प्रदान किया गया।

 

उन्हें यह सम्मान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं लैंसडाउन विधायक श्रीमती ऋतु भूषण खंडूरी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त होने पर समारोह में उपस्थित लोगों ने उनका अभिनंदन किया और उनके कार्यों की सराहना की।

 

रमेश सिंह चौहान को मिले इस सम्मान से उत्तरकाशी जनपद का गौरव बढ़ा है। उनकी इस उपलब्धि पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह सम्मान उनके सामाजिक समर्पण, जनहित के कार्यों और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को मिली एक महत्वपूर्ण पहचान है। साथ ही यह उपलब्धि भविष्य में भी समाज और जनपद के विकास के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा बनेगी।

Related posts

उत्तरकाशी :जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

admin

चरस के अवैध धंधे ने युवकों को पहुंचाया जेल

admin

पुरोला उत्तराखंड जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संदीप चतुर्वेदी का हुआ स्थान्तरण, विनोद पांडे को मिली जिम्मेदारी,पढ़े पूरी खबर….

You cannot copy content of this page