Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर बड़कोट में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां,नगर में उत्साह का माहौल, पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को दी बधाई…. पढ़ें खबर।

बड़कोट (उत्तरकाशी)।
देश के तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत की खुशी बड़कोट नगर में भी उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मिष्ठान वितरण किया और जीत का जश्न मनाते हुए खुशी का इजहार किया।

नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पार्टी की इस सफलता को जनता के विश्वास की जीत बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री और पार्टी नेतृत्व की नीतियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है।

इस दौरान बड़कोट मंडल अध्यक्ष अमित रावत, कालिंदी मंडल अध्यक्ष प्रवीन असवाल सहित कई वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आगे भी इसी तरह जनता के बीच रहकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

जश्न के दौरान भरत सिंह रावत, रमेश रावत, अतोल रावत, जशोदा राणा, रमेश नौटियाल, संजय अग्रवाल, अंकित राणा (युवा मोर्चा), शैलेन्द्र चौहान, विनीत जयाडा, रेखा राणा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला तथा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन का विश्वास जताया।

Related posts

चारधाम यात्रा व्यवस्था में विभिन्न परिस्थितियों से निपटने के लिये प्रशासन ने बनाई रणनीति… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:चीता ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने दिया ईमानदारी का परिचय,एक व्यक्ति के खोये फ़ोन को लौटाया वापस

admin

जय हो ग्रुप की चेतावनी व SDM की कार्यवाही से NHIDCL ने भरे रोड़ के गड्डे ,जताया आभार,पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page