Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

NH-134 पर खुदाई कार्य के दौरान हादसा, सेफ्टी वर्कर का पैर टूटा — देहरादून रेफर

बड़कोट (उत्तरकाशी), 04 मई 2026:
राष्ट्रीय राजमार्ग-134 पर चल रहे खुदाई कार्य के दौरान रविवार शाम एक हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सांय लगभग 05:00 बजे ट्रैक के नीचे कार्य कर रहे सेफ्टी वर्कर ऋतिक चौहान (पुत्र श्री राजेन्द्र चौहान), निवासी ग्राम निसणी, पोस्ट हनुमानचट्टी, जिला उत्तरकाशी का पैर दुर्घटनावश टूट गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों द्वारा तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई, जिसके माध्यम से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़कोट लाया गया। यहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

चिकित्सकीय स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने घायल को बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर कर दिया। शाम 07:15 बजे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से ऋतिक चौहान को दून अस्पताल, देहरादून के लिए रेफर किया गया।

घटना के बाद कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Related posts

बौद्धिक व मानसिक क्षमताओं को विकसित करते हैं बाल शोध मेले: किशोर उपाध्याय

admin

भाजपा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार परशुराम जगुडी़ को बनाया महामंत्री और मीनाक्षी रौटा को जिला मंत्री और दिनेश बेलवाल को जिला सोशल मीडिया संयोजक… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

डुंडा बाजार में उमड़ा आस्था का सागर — छठ मईया की आराधना में डूबे श्रद्धालु, भगीरथी तट पर दिया अर्घ्य… पढ़ें खबर ‌‌

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page