Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुना जन्मोत्सव पर तय हुआ कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त, 19 अप्रैल को खुलेंगे यमुनोत्री धाम के द्वार….

बड़कोट (उत्तरकाशी)।
यमुना जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के ग्रीष्मकालीन कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त विधिवत तय कर लिया गया है। श्री यमुनोत्री मंदिर समिति और समस्त तीर्थ पुरोहित समाज की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बैसाख मास की अक्षय तृतीया (शुक्ल पक्ष) के शुभ दिन 19 अप्रैल (रविवार) को कृतिका नक्षत्र, कर्क लग्न और आयुष्मान योग में ठीक दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर माँ यमुना के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
कपाट उद्घाटन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए मंदिर समिति और प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल ने बताया कि कपाट खुलने की तिथि और समय पूरी धार्मिक परंपराओं के अनुसार तय किया गया है। वहीं यमुनोत्री धाम के पुरोहित व प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने कहा कि यह दिन अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है, इसलिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अवसर पर दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ावों में शामिल यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी गति मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर श्री यमुनोत्री मन्दिर समिति के उपाध्यक्ष संजीव उनियाल,सचिव सुनील उनियाल,कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल,प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, पंच पंडा समिति सचिव गिरीश उनियाल,दीपक उनियाल,मनमोहन उनियाल,गौरभ उनियाल,विपिन उनियाल सहित दर्जनों तीर्थपुरोहित मौजूद थे।

Related posts

डामटा में विराट हिन्दू सम्मेलन सांस्कृतिक और सामाजिक एकता संगम और दिया एक जुट होने का संदेश.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

आस्था।उत्तरकाशी के थान गांव में ऐतिहासिक शिव महापुराण कथा और श्री जमदग्नि ऋषि मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह और शिव महापुराण कथा में संत लवदास जी महाराज का प्रवचन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पत्थर की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत

admin

You cannot copy content of this page