Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

चक्रगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत स्वास्थ्य जागरूकता पर बौद्धिक सत्र आयोजित… पढ़ें खबर।

बड़कोट।ग्राम चक्रगांव में राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर (दिन/रात) के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर एक महत्वपूर्ण बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फिजिशियन डॉ. मुकेश उनियाल एवं डेंटिस्ट डॉ. रविंद्र पंवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों को बैज अलंकरण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुए किया गया।
इस अवसर पर डॉ. रविंद्र पंवार ने स्वयंसेवियों को दांतों की स्वच्छता, सही तरीके से ब्रश करने की विधि, नियमित दंत परीक्षण की आवश्यकता एवं दंत रोगों से बचाव के उपायों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छोटी-सी लापरवाही भविष्य में गंभीर दंत समस्याओं का कारण बन सकती है, इसलिए नियमित देखभाल अत्यंत आवश्यक है।
वहीं डॉ. मुकेश उनियाल ने स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने पर बल देते हुए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की आवश्यकता बताई। उन्होंने विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) एवं पीसीओडी (PCOD) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए इनके लक्षण, बचाव एवं जागरूकता के महत्व को समझाया। साथ ही संतुलित एवं पौष्टिक आहार को दैनिक जीवन में शामिल करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम सभासद श्री सचिन राणा ने स्वयंसेवियों को फास्ट फूड से दूर रहने तथा अपनी दिनचर्या को स्वस्थ एवं स्वच्छ बनाए रखने की प्रेरणा दी।
समापन अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र सेमवाल ने स्वयंसेवियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश देते हुए कहा कि “स्वस्थ शरीर ही सफल जीवन की आधारशिला है।” कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूजा के मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में स्वयंसेवी ममलेश द्वारा मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े इस सत्र ने स्वयंसेवियों को न केवल जानकारी प्रदान की, बल्कि उन्हें अपने साथ-साथ समाज को भी स्वस्थ बनाने की दिशा में प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय से दीपेंद्र रावत, यशपाल जायरा सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Related posts

श्री केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों, बदरीनाथ मास्टर प्लान हेतु प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की,

admin

एसएमआर जनजातीय पीजी कालेज साहिया प्रो.तलवाड़ को देगा ‘श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान-2024’

Arvind Thapliyal

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती उत्तराखंड में स्थित चार धामों की शीतकालीन तीर्थ यात्रा पर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page