Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी जनपद स्थापना दिवस की जिलाधिकारी ने दी हार्दिक शुभकामनाएं….. पढ़ें खबर।

उत्तरकाशी।आज 24 फरवरी को जनपद का 66वां स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि 24 फरवरी 1960 को स्थापित उत्तरकाशी जनपद ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक दृष्टि से समृद्ध रहा है। यहां की गौरवशाली परंपराएं, विविधतापूर्ण संस्कृति और विकास की निरंतर प्रगति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि जनपद की उन्नति में किसानों, श्रमिकों, शिक्षकों, उद्यमियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित सभी नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रशासन जनपद के समग्र विकास, सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनपद की निरंतर प्रगति की कामना के साथ सभी क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

Related posts

बड़ी खबर:उत्तरकाशी में पटवारी, लेखपाल भर्ती परीक्षा में भ्रामक खबर फैलाने के मामले में बड़कोट के युवक व अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

admin

बड़ी खबर। जनपद उत्तरकाशी में 453 दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं ने डाला वोट।

Arvind Thapliyal

ब्रेकिंग:एक किलो छप्पन ग्राम चरस के साथ पुलिस ने किया एक ब्यक्ति गिरफ्तार

admin

You cannot copy content of this page