Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पूर्व विधायक मालचंद ने दो टूक कहा, “जब तक मैं जिंदा हूं, तब तक चुनाव लड़ता रहूंगा,लगाया आरोप — जाति के नाम पर साजिश, बहू को ब्लॉक प्रमुख बनने पर किया जा रहा प्रताड़ित, पढ़े खबर…

सुनील थपलियाल
उत्तरकाशी।
पंचायत चुनाव से लेकर अब तक मेरी बहू के ब्लॉक प्रमुख चुने जाने तक सभी दस्तावेजों की सक्षम अधिकारियों द्वारा दर्जनों बार जांच की जा चुकी है, इसके बावजूद मुझे और मेरी बहू को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। यह आरोप पूर्व विधायक मालचंद ने बुधवार को पुरोला में आयोजित पत्रकार वार्ता में लगाए।
पूर्व विधायक मालचंद ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बहू निशिता शाह मूल रूप से जौनसार क्षेत्र के अनुसूचित जाति परिवार से संबंध रखती हैं। इसी कारण 22 सदस्यों में से 20 सदस्यों ने उन्हें ब्लॉक प्रमुख चुना। इस लोकतांत्रिक जीत से बौखलाए विरोधियों ने उनके और उनकी बहू के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप लगाते हुए चकराता, पुरोला, देहरादून और नौगांव समेत विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज कराए हैं।
मालचंद ने बिना किसी का नाम लिए विरोधियों पर आरोप लगाया कि वे जाति के नाम पर जनता को आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग विधायक निधि और अन्य विकास कार्यों में स्वयं ठेकेदारी कर रहे हैं और उसी को छिपाने के लिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
पूर्व विधायक ने स्पष्ट किया कि जौनसार क्षेत्र में अनुसूचित जाति के लोग उप जातियों में पंवार, चौहान जैसे उपनाम भी लिखते हैं, जिसे मुद्दा बनाकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विरोधी चाहते हैं कि वह भविष्य में चुनाव न लड़ सकें, इसलिए दर्जनों मुकदमों में फंसाकर उनका मनोबल तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
मालचंद ने दो टूक कहा, “जब तक मैं जिंदा हूं, तब तक चुनाव लड़ता रहूंगा और विरोधियों को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देता रहूंगा।”
वहीं ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व विधायक की पुत्रवधू निशिता शाह ने कहा कि यदि नाबालिग अवस्था में अधिकारियों द्वारा कोई प्रमाण पत्र जारी किया गया है तो इसमें उनका क्या दोष है। वर्तमान में वह अनुसूचित जाति की बहू हैं और उनके खिलाफ चलाई जा रही खबरों तथा प्रताड़ना करने वालों के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दायर करेंगी।
पत्रकार वार्ता के दौरान ब्लॉक प्रमुख निशिता शाह भी उपस्थित रहीं।

Related posts

बड़ी खबर। उत्तरकाशी के गंगनानी के पास हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त प्रशासन पंहुचा मौके पर पांच लोगों की दर्दनाक मौत…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:देविधार के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो ब्यक्तियों की नदी में डूबने की आशंका

admin

उत्तरकाशी :यहां  दो अगस्त तक धारा 144 रहेगी लागू,उलंघन करने पर होगी कार्यवाही

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page