Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

प्राकृतिक आपदा से हुई पशु क्षति के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से रू. 10.56 लाख की अतिरिक्त सहायता राशि स्वीकृत… पढ़ें खबर।

उत्तरकाशी।जिले की तहसील भटवाड़ी अंतर्गत ग्राम धराली में अगस्त 2025 में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित पशुपालकों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर, आपदा में हुई पशु हानि की भरपाई हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से 10,56,000/- (दस लाख छप्पन हजार रुपये) की अतिरिक्त सहायता राशि को मंजूरी दे दी गई है। सचिव, मुख्यमंत्री श्री शैलेश बगौली द्वारा इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
यह धनराशि ग्राम धराली में दिनांक 05 अगस्त, 2025 को आई आपदा के कारण हुई क्षति के लिए दी जा रही है। इस दैवीय आपदा में ग्रामीणों की 14 गाय, 05 खच्चर, 135 भेड़ और 81 बकरियों की अकाल मृत्यु हो गई थी। शासन द्वारा प्राप्त प्रस्ताव पर सम्यक विचार करने के उपरांत 13 प्रभावित पशुपालकों को सीधे तौर पर यह सहायता राशि वितरित की जाएगी।
राहत राशि का वितरण पूर्णतः पारदर्शिता के साथ डी.बी.टी. के माध्यम से किया जाएगा, ताकि सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचे। जिलाधिकारी स्वयं इस धनराशि के सदुपयोग और वितरण की निगरानी करेंगे तथा वितरण प्रक्रिया के लिए कड़े मानक भी तय किए गए हैं।
प्रशासन को लाभार्थियों का पूर्ण विवरण जैसे नाम, पता और मोबाइल नंबर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, वित्तीय वर्ष की समाप्ति यानी 31 मार्च, 2026 तक उपयोगिता प्रमाण-पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। यदि वितरण के पश्चात कोई धनराशि अवशेष रहती है, तो उसे पुनः मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री कार्यालय की इस पहल से आपदा प्रभावित पशुपालकों को अपनी आजीविका को पुनः सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। जिला प्रशासन अब जल्द ही प्रभावितों को राशि वितरित करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

Related posts

गंगानी वसंतोत्सव मेले की तैयारियां शुरू, 13 से 17 फरवरी तक चलेगा पौराणिक कुंड की जातर,क्या रहेगा खास पढ़े विस्तार से…….

Team Yamunotri Express

टिहरी-उत्तरकाशी में 200 यूनिट मुफ्त बिजली की मांग तेज, 15 मई को ज्ञापन और 30 को तिलाड़ी में धरना… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

देशभर के तीर्थयात्रियों के लिये आज खुलेंगे यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट,मां यमुना और गंगा की उत्सव डोलियां धाम के लिये रवाना।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page