Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था।धयेश्वर नाग मंदिर समिति की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार अध्यक्ष बने सूरत सिंह पंवार…. पढ़ें।

नौगांव।धयेश्वर नाग मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी को लेकर दारसौं थान में एक बैठक आहुत की गई जिसमें नविन कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर चर्चा की गई।
बैठक सर्व सहमति से से सूरत सिंह पंवार को अध्यक्ष और सुभाष थपलियाल को सचिव और उपाध्यक्ष भरतराम बडोनी को कोषाध्यक्ष वृजमोहन नौटियाल और संरक्षक चंद्रमोहन पंवार को चुना गया जिस पर उपली खत के लोगों ने सहमति जताई।
मालूम हो कि धयेश्वर नाग मंदिर समिति के विस्तार को को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही थी, जिसमें कफनौल,दारसौं,थोलिंका, हिमरोल, गैर,सिमलसारी, गन्ना खेतू सहित सभी उपली क्षेत्र के लोगों ने धयेश्वर नाग मंदिर समिति की बैठक में हिस्सा लिया और विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
नव नियुक्त मंदिर समिति अध्यक्ष सूरत सिंह पंवार ने बताया कि धयेश्वर नाग देवता के मंदिर समिति अध्यक्ष बनने पर उन्होंने अपने आराध्य देव को नमन किया और क्षेत्र के लोगों का आभार जताया और बताया कि भविष्य में देव कार्यक्रमों में व्यापक सुधार किये जांयेगे और पौराणिक शिव मंदिर दारसौं को पर्यटन स्थल बनाने का प्रयास होगा।
जिसमें देव माली रामप्रकाश थपलियाल, क्षेत्र के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सहित सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related posts

3 अगस्त को होगा नवनिर्वाचित उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण, डीएम ने बीडीओ को दिए आवश्यक निर्देश… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

Uttarkashi:पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुक्ति के तहत हजारों छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों को बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति के प्रति किया गया जागरूक

Jp Bahuguna

अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हुँ :माला राज्यलक्ष्मी शाह

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page