Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सरुखेत से दोबाटा तक एनएच चौड़ीकरण पर बनी सहमति, बड़कोट बाजार से सड़क ले जाने का निर्णय….. पढ़ें खबर।

बड़कोट।राष्ट्रीय राजमार्ग के सरुखेत से दोबाटा बड़कोट तक स्मरेखड़ के सतज चौड़ीकरण को लेकर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर की एक अहम आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के प्रबुद्धजन, नगर पालिका प्रतिनिधि, व्यापार मंडल एवं होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में बड़कोट बाजार से होकर एनएच चौड़ीकरण किए जाने पर आम सहमति बनी।
गौरतलब है कि सरुखेत से दोबाटा तक राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण का मामला लंबे समय से लंबित और विवादों में रहा है। नगरवासियों की लगातार मांग थी कि एनएच को बड़कोट बाजार से जोड़ा जाए। स्मरेखड़ क्षेत्र में आपत्तियां सामने आने के बाद इस संबंध में एनएच कार्यालय में बैठक आहूत की गई, जिसमें विस्तृत चर्चा के बाद सभी पक्षों ने सरुखेत से दोबाटा तक एनएच चौड़ीकरण किए जाने पर सहमति जताई।
बैठक में यह भी मांग की गई कि स्मरेखड़ से संबंधित प्रस्ताव को शीघ्र तैयार कर भेजा जाए, ताकि चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू हो सके और क्षेत्र को यातायात सुविधा का लाभ मिल सके।
बैठक में उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल, अधिशासी अभियंता मनोज रावत, सहायक अभियंता अंकित नौटियाल, अशोक चौहान,अधिशासी अधिकारी उमेश सुयाल, सांसद प्रतिनिधि भरत सिंह रावत, वीरेंद्र पयाल, प्रताप रावत, पूरन फर्स्वाण, व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सोबन राणा, अतोल रावत, राघवानंद बहुगुणा, कपिल रावत, रविन्द्र सिंह, शैलेन्द्र चौहान, जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल, मोहित अग्रवाल, रणवीर रावत,आनंद असवाल, प्रवीन सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related posts

27 सूत्रीय मांगों को लेकर इंजीनियरों का अनिश्चितकालीन धरना, कार्यबहिष्कार से बढ़ी हलचल…..

सीएम ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

आगामी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर डीएम के निर्देश यात्रा मार्गों किया जायेगा दुरुस्त…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page