Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कन्दराओं में तपस्या कर रहे साधु-संतों हेतु अन्न–वस्त्र वितरण एवं भंडारा आयोजित…. पढ़ें खबर।

बड़कोट।मातेश्वरी अन्न क्षेत्र गंगोत्री धाम के तत्वावधान में बड़कोट लोनिवि गेस्ट हाउस के पास शुक्रवार को विशेष अन्न, वस्त्र वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उन साधु–संतों के लिए समर्पित था जो हिमालय की दुर्गम कन्दराओं में तपस्या कर रहे हैं। आयोजन में यमुनाघाटी क्षेत्र के दर्जनों साधु-संतों ने सहभाग कर प्रसाद, भोजन एवं आवश्यक सामग्री प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान श्री मातेश्वरी अन्तक्षेत्र गंगोत्री धाम के स्वामी रमेश जी महाराज (किशोरदास महाराज), शुवुमुनि स्वामी नारायण, पूर्व कैबिनेट मंत्री लाखी राम जोशी, सत्यनारायण महाराज, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत तथा जिला पंचायत सदस्य बीना चौहान ने स्वयं उपस्थित रहकर साधु-संतों को अन्न व वस्त्र वितरित किए और भंडारे में भोजन परोसा।
आयोजन समिति ने बताया कि कड़कड़ाती ठंड में तपस्या कर रहे साधु-संतों तक आवश्यक सामग्री पहुँचाना उनका वार्षिक सेवा कार्यक्रम है, जो आगे भी जारी रहेगा।

इसके अतिरिक्त सहयोग में पूर्व जेष्ठ उप प्रमुख प्रकाश असवाल, सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती ललिता रावत, समाजसेवी शरत चौहान, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सोबन सिंह राणा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इधर साधु संतों ने आयोजक समिति के मुख्य संतो का आभार जताया।

Related posts

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी विग्रह देवडोली शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची

Jp Bahuguna

आफत के पहाड़ पर मौत का बुलावा, देखिये वीडियो में व पढ़े पूरी खबर……

admin

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक

admin

You cannot copy content of this page