Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2025 संपन्न… पढ़ें खबर।

बड़कोट।राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2025 का सफल आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, नवाचार को बढ़ावा देना तथा विज्ञान के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करना रहा। इस अवसर पर ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

महोत्सव का मुख्य विषय “विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए STEM” तथा उप-विषय सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकियां, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, जल संरक्षण एवं प्रबंधन रखे गए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नौगांव ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार ने छात्रों को पारंपरिक और आधुनिक तकनीक के संतुलित उपयोग से समाज में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी नौगांव बृजमोहन चौहान, वसुदेव रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य काजल रौन्टा, आकाश रौन्टा एवं ग्राम प्रधान रबिना रौन्टा ने प्रतिभाग कर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता के परिणाम में प्रथम स्थान राजकीय इंटर कॉलेज गंगटाड़ी (विषय: विज्ञान के क्षेत्र में महिलाएं),द्वितीय स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज कलोगी (विषय: सभी के लिए स्वच्छता)
तृतीय स्थान – राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड़ रहा।

विज्ञान प्रदर्शनी परिणाम
सीनियर वर्ग – प्रथम स्थान रिया, मधुसूदन, अनुष्का दीवान, वेदिका, अमीषा, आयुष, अंशिका,द्वितीय स्थान विधि चौहान, स्मृति, नारायण चौहान, केशव चौहान, अजीत, बारु, सुमित कुमार,
तृतीय स्थान ऋचा चौहान, प्रतीक्षा, अनिरुद्ध गैरोला, विजय, अभिजीत, साक्षी नेगी, रिंकी, अनामिका आदि थे जबकि
जूनियर वर्ग – प्रथम स्थान मोंटी गैरोला, अलिशा, स्नेहा, वंशिका, प्रियांशु, दिव्या चौहान, आकाश जुड़ियाल
द्वितीय स्थान रवीश, एंजेल, साक्षी, दिव्यांशु, समीक्ष, तृतीय स्थान अंशुल, आशुतोष राणा, खुशी
कार्यक्रम के सफल संचालन में स्थल संयोजक भागमल धोनी, ब्लॉक समन्वयक डॉ. वीरेन्द्र कुमार बसियाल, जिला समन्वयक डॉ. हरिलाल राज, तथा कई विज्ञान शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
महोत्सव के माध्यम से बच्चों में विज्ञान, नवाचार और तकनीक के प्रति उत्साह व समझ को नई दिशा मिली।

Related posts

सफलता।ओजरी में बैली ब्रिज से आवाजाही सुचारू, 12 दिन लगे मार्ग खुलने में…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

पर्यटन की संभावनाओं के लिए सरकार प्रतिवद्ध -मनवीर चौहान –

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :जिलाधिकारी ने दिए आपदा प्रभावितों की हर सम्भव मदद करने के निर्देश

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page