Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बीडीसी की बैठक जल जीवन मिशन और पीएम जेएसवाई का मुद्दा गर्माया,बिला देवराणा निर्माणाधीन पंपिंग योजना को लेकर लगे आरोप…. पढ़ें खबर।

नौगांव । विकासखण्ड क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक ब्लाक प्रमुख सरोज पंवार की अध्यक्षता में हुई,बैठक में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य राज्य मंत्री बागवानी राजकुमार, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल,मुख्य विकास अधिकारी जयभारत ,उप जिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी ने बीडीसी की बैठक में जन समस्याओं को सुना और
बैठक की कार्यवाही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से शुरू हुई जिसमें नगाणगांव कुर्सील मोटर मार्ग पर लगा घटिया गुणवत्ता आरोप जनप्रतिनिधियों ने नालियों और गढो को सही करने की उठी मांग के अलावा गातू से मोलागांव मोटर मार्ग की बदहाली को लेकर कनिष्ठ प्रमुख सीमा चौहान ने उठाये सवाल और राज्यमंत्री बागवानी राजकुमार ने जिलाधिकारी से पीएम जेएसवाई के रोडो़ की जांच मांग उठाई है,गोडर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में सीधा आरोप विभाग पर लगाया कि विभाग जनता की बात सुनने को राजी नहीं है, उसके बाद वन विभाग ने फ्री ग्रांट पीडी,और वन्य जीवों के बचाव से संबंधित जानकारी उप प्रभागीय वनाधिकारी साधुलाल पयाल ने दी जिसमें वन्य जीवों से फसलों के नुकसान को लेकर विभाग से उचित कदम उठाने की मांग उठाई,इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी ने जल जीवन मिशन में लंबित योजनाओं की वजह से विकास बाधित हो रहा है, जनप्रतिनिधियों ने फायर मैन की नियुक्ति स्थानीय स्तर पर रखने की मांग उठाई।
क्षेत्र पंचायत की बैठक में स्वास्थ्य,शिक्षा,बाल विकास, निर्माण,सिंचाई,ग्राम्य विकास, कृषि, बागवानी,बिजली, पेयजल, पुलिस, राजस्व सहित तमाम विभागों के लोगों ने विभागीय जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी और समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
सदन में बिल्ला देवराणा निर्माणाधीन पंपिंग योजना पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सकलचंद राणा ने विभाग के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये कि 16 करोड़ 50 लाख की लागत योजना में घास जम गई है।
राज्य मंत्री बागवानी राजकुमार ने सदन को संबोधित करते हुये बताया की बीडीसी की बैठक दो दिन की हो और संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि आपसी तालमेल से विकास की योजना बनायें, उन्होंने बताया बागवानी के क्षेत्र में लोगों को सरकार की तरफ से लाभान्वित हो रहे हैं और सरकारी योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जल जीवन मिशन योजना के शिथिलता को लेकर नाराजगी जताई और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिकारी जल्द समस्याओं का समाधान करें ।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी नौगांव कैलाश रमोला, जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी,वीना चौहान, जेष्ठ प्रमुख सीमा चौहान, कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप कुमार, सहित तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Related posts

बड़ी खबर। पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने लगाई रोक आरक्षण को लेकर न्यायालय का दखल… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

चारधाम यात्रा:धामों में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने के विरोध में होटल,टैक्सी, मैक्स संचालकों ने जुलूस प्रदर्शन कर किया सरकार का पुतला दहन

admin

समाज की प्रगति के लिए संगठित होना जरूरी : प्रो. नवानी

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page