Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नौगांव नगर पंचायत में बनेगा 64.54लाख का पार्क हुआ भूमी पूजन.. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

नौगांव । नगर पंचायत वार्ड दो के अंतर्गत 64.54लाख की लागत से देवभूमि रजत पार्क का भूमी पुजन नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार ने किया।

नौगांव नगर पंचायत वार्ड दो में बनने वाला यह पार्क सुविधाओं से लैस होगा और नगर क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिये सुबह और शाम को टहलने की सभी व्यवस्थाएं होगी, नगर पंचायत क्षेत्र में अभीतक पार्क नहीं थे जिससे यहां स्कूली छात्र छात्राओं को सांय घूमने और खेलने बाजार के तरफ जाना होता था, जहां भीड़ भाड़ और वाहनों का जाम रहता है।

नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि नगर पंचायत वार्ड दो में 64.54लाख के पार्क का भूमिपूजन किया गया है,और जल्द यह पार्क बनकर तैयार होगा जिससे नगर क्षेत्र में रहने वाले स्कूली बच्चों और आम जनमानस को सुविधा होगी।

भूमी पूजन के इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमीता परमार,धीरज मोहन,विजय सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल, सभासद कृष्ण चंद, सुनिल कोहली,रीना चुनार,सुनिता असवाल,लता नौटियाल, ललित परमार सहित तमाम सभासद और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी :हिन्दू संघठनों की कल  होने वाली बाइक रैली स्थगित, महापंचायत पर सस्पेंस बरकरार

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:उदयपुर व अमरावती में हुए जघन्य हत्याकांड के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

admin

22 जून तक कोविड कर्फ्यू, चारधाम दर्शन की शुरुआत पहले जनपद वासियों से कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के साथ,पढ़े पूरी खबर…

admin

You cannot copy content of this page