Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मोरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — संगठित गिरोह के 4 चरस तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो 109 ग्राम चरस बरामद… पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट।ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत मोरी पुलिस ने चरस तस्करी करने वाले संगठित गिरोह के चार सदस्यों को धर दबोचा। थानाध्यक्ष मोरी मोहन कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिंगसारी बैंड के पास वाहन संख्या UK07 TE 1963 (हुंडई कार) से 1 किलो 109 ग्राम अवैध चरस बरामद की।

गिरफ्तार तस्करों में तीन सहारनपुर व एक देहरादून निवासी शहनवाज, जावेद, सावेज और जितेंद्र शामिल हैं, जो पहाड़ी क्षेत्रों से चरस एकत्र कर देहरादून व आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे। यह गिरोह दो गाड़ियों के माध्यम से तस्करी करता था—एक गाड़ी रैकी करती थी, जबकि दूसरी में नशा ले जाया जाता था।

एसपी सरिता डोभाल ने टीम की सराहना करते हुए उन्हें ₹2500 का नकद पुरस्कार प्रदान किया। तस्करों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Related posts

 कर्णप्रयाग महाविद्यालय में 15 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र हुए सम्मानित

Jp Bahuguna

चांगसील बुग्याल में  आकाशीय बिजली गिरने से भितरी गांव के ग्रामीणों की 70 बकरियों की मौत,पढ़े पूरी खबर….

admin

नगरपालिका बड़कोट के विकास कार्यों को लेकर अध्यक्ष विनोद डोभाल ने कही बड़ी बात अपने वादों और दावों का पत्रकार वार्ता में किया खुलासा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page