Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी- स्मैक डीलर मुस्कान गिरफ्तार, पुलिस गिरफ्त से फरार होने के बाद 17 घंटे में फिर पकड़ा गया,पढ़े खबर…

बड़कोट।
यमुना घाटी के नवयुवकों को स्मैक के दलदल में धकेलने वाले मुख्य डीलर मुस्कान पुत्र इसरार निवासी कुंजाग्रांट, विकासनगर को बड़कोट पुलिस ने पूछताछ के लिए लाते समय फरार होने के 17 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसपी श्रीमती सरिता डोभाल के ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान के तहत बड़कोट सीओ देवेंद्र नेगी व थानाध्यक्ष दीपक कठेत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 11 अक्टूबर की रात्रि को कुंजाग्रांट से पूछताछ के लिए बड़कोट लाते समय मुस्कान जरडा खड्ड के पास लघुशंका का बहाना बनाकर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने लाखामंडल क्षेत्र से पुनः दबोच लिया।
मुस्कान पर NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस का कहना है कि इस शातिर स्मैक माफिया की गिरफ्तारी से यमुना घाटी में नशे के कारोबार पर बड़ा अंकुश लगने की उम्मीद है।

Related posts

नशामुक्त अभियान:पुलिस ने जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र/छात्राओं व स्थानीय लोगों को नशे के प्रति किया जागरुक और विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया जन जागरूकता कार्यक्रम… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

देवराणा घाटी और बौख टिब्बा क्षेत्र के रूपनौल को उत्तराखंड के मानचित्र में प्रदर्शित:संजय थपलियाल

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि के लिये उठाये जा रहे महत्वपूर्ण कदम: डीएम

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page