Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:-पुलिस की नाकामी उजागर — पूछताछ के लिए लाया जा रहा युवक पुलिस हिरासत से फरार, परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप,पढ़े पूरी खबर

बड़कोट (उत्तरकाशी)।
थाना बड़कोट पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शनिवार की देर रात पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया युवक मुस्कान पुत्र इसरार पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है, जबकि परिजनों ने पुलिस पर अपहरण का गंभीर आरोप लगाया है।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार रात कुंजा (विकासनगर) क्षेत्र से पुलिस ने मुस्कान को दबिश देकर पकड़ा था। पुलिस टीम उसे पूछताछ के लिए बड़कोट ला रही थी, तभी यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर बिरला–जरड़ा के बीच चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान वह फरार हो गया। आरोपी के गाड़ी में न मिलने से पुलिसकर्मी हक्का-बक्का रह गए।

जानकारी के मुताबिक, मुस्कान की तलाश पुलिस को पिछले कुछ समय से थी। अब उसके फरार होने से बड़कोट थाना एक बार फिर विवादों में आ गया है। इससे पूर्व भी थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ चुके हैं—चाहे बड़कोट गाँव के युवक की पिटाई का मामला हो, या फरवरी माह में अनुसूचित जाति के युवक से मारपीट की घटना, जिसमें न्यायालय के आदेश के बाद ही मुकदमा दर्ज किया गया था।

इधर, फरार युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके बेटे को बिना किसी ठोस कारण के उठाया और अब उसकी कोई जानकारी नहीं दे रही है। उनका कहना है कि मुस्कान के पास कोई नशीला पदार्थ नहीं था तथा पुलिस के पास उसका मोबाइल फोन भी है।

वहीं, सीओ बड़कोट देवेंद्र नेगी ने बताया कि कुछ माह पहले स्मैक तस्करी के एक मामले में दो युवकों को जेल भेजा गया था। पूछताछ में उन्हीं आरोपियों ने मुस्कान का नाम बताकर उसे सप्लायर बताया था।  जिसे पूछताछ के लिए लाया जा रहा था।उन्होंने कहा कि बड़कोट और पुरोला पुलिस टीम लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं और युवक को जल्द खोज लिया जाएगा।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

गंगोत्री धाम तक डबल लेन मोटर रोड़ निर्माण और गंगोरी में पक्का मोटर पुल को लेकर जन आक्रोश रैली ,दिया धरना ,पढ़े पूरी खबर…..

admin

समाज के दर्पण के रूप में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका:मुख्यमंत्री

admin

उत्तरकाशी:आमजनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना राज्य सरकार की प्राथमिकता:सुरेश चौहान

admin

You cannot copy content of this page