Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

श्री हरि सिंह राणा जी की जीवन व अष्टादश महापुराण में उनके कार्यों पर आधारित लघु स्मारिका का विमोचन… पढ़ें खबर।

 

 

 

उत्तरकाशी।हनुमान मंदिर उत्तरकाशी में 91 वर्ष के वयोवृद्ध व्यक्तित्व हरि सिंह राणा जो पूर्व ब्लाक प्रमुख व वर्तमान में अष्टादश महापुराण समिति के अध्यक्ष व हनुमान मंदिर पंजीकृत समिति के भी के अध्यक्ष हैं। उनके जीवनवृत्त व उनके कार्यों पर आधारित लघु स्मारिका के विमोचन के अवसर पर मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने कहा कि आज का यह आयोजन समाज और संस्कृति के प्रति हमारी आस्था, परंपरा और संगठन की भावना का प्रतीक है। श्री हरि सिंह राणा जी की यह स्मारिका केवल एक प्रकाशन नहीं, बल्कि धर्म, सेवा और सामाजिक जागरूकता के समन्वय का प्रतीक बन गई है। स्मारिका विमोचन के इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता ने यह स्पष्ट किया कि जब समाज अपने मूल्यों से जुड़ता है, तो सांस्कृतिक चेतना और सामूहिक शक्ति दोनों प्रबल होती हैं। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि श्री राणा जी के जीवन पर आधारित व अष्टादश महापुराण समिति के कार्यों का यह स्मारिका एक अभिलेख है जिसे जनपद मुख्यालय के सभी लाइब्रेरी व शैक्षणिक संस्थानों में उपलब्ध करना चाहिए ताकि अधिकाधिक लोग इनके जीवन से प्रेरणा ले सकें। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती सुधा गुप्ता, श्रीमती जयेंद्री राणा, समाजसेवी श्रीमती प्रभावती गौड़, ग्लेशियर लेडी शांति ठाकुर, केदार मंदिर के वैष्णव संत स्वामी राघवानंद महाराज, चारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष व काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी, संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. द्वारिका प्रसाद नौटियाल, होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा़, अष्टादश महापुराण समिति के महामंत्री आचार्य पंडित राम गोपाल पैन्यूली, संयोजक प्रेम सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष जीतवर सिंह नेगी, अष्टम सिंह वर्तवाल, रामकृष्ण नौटियाल, पंडित रविन्द्र नौटियाल, श्रीमती अर्चना रतूड़ी, गिरिधारी सिंह रावत, गिरधारी चंदोक, मनीष राणा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल ने किया।

Related posts

यमुनोत्री क्षेत्र में गैस संकट गहराया, दो माह से आपूर्ति ठप—ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी…. पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी: उपनल कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा

Team Yamunotri Express

जनपद में खेत बचाओ अभियान सीडीओ ने दी हरी झंडी,और अधिकारियों को निर्देश…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page