Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड शिक्षा

बड़कोट : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में इको बिरकस प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित,पढ़े पूरी खबर

बड़कोट।
शहरी विकास निदेशालय व जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शनिवार को नगर पालिका परिषद बड़कोट की ओर से पालिका पार्क में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत “स्वच्छता उत्सव” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर इको बिरकस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्राथमिक विद्यालय व सरस्वती विद्या मंदिर के  छात्र-छात्राओं को पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल व अधिशासी अधिकारी जयानंद सेमवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष ने नगरवासियों से अपील की कि त्योहारों के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें और नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में सहयोग दें। वहीं अधिशासी अधिकारी सेमवाल ने बताया कि इको बिरकस के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक से सजावटी सामान और घरेलू उपयोग की वस्तुएं तैयार की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ बड़कोट, सुंदर बड़कोट होगा तो देश और दुनिया में भी इसका नाम होगा।”

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों  में न्यू होली लाइफ, हिल ग्रीन स्कूल ,प्राथमिक विद्यालय,सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं के साथ जियो सॉल्यूशन कार्यालय के कर्मचारी, पर्यावरण मित्र, पालिका कर्मी तथा नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने किया स्वच्छता अभियान के तहत कूड़ा पृथकीकरण पखवाड़े का शुभारंभ

admin

कुंभ से लौटते ही कार्मिकों का अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी ,निगेटिव रिपोर्ट के बाद जनपद व ड्यूटी करने की मिलेगी अनुमति

admin

जनपद उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस और राज्य आंदोलनकारी हुये सम्मानित… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page