Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आठ माह से नहीं मिला भाड़ा, राशन ढुलाई को लेकर सस्ते गल्ला विक्रेताओं में आक्रोश,पढ़े पूरी खबर…

 

बड़कोट।राज्य सरकार की मंशा है कि आम उपभोक्ताओं को सस्ता राशन नियमित रूप से उपलब्ध हो, लेकिन यमुनाघाटी में सस्ता गल्ला विक्रेताओं को ठेकेदार की मनमानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे विक्रेताओं में भारी आक्रोश है।

मालूम हो कि उपभोक्ताओं तक समय से राशन पहुँचाने के लिए सरकार ने गोदाम से सीधे गल्ला दुकानों तक राशन सप्लाई की जिम्मेदारी एक निजी संस्था को सौंपी थी। उद्देश्य था कि विक्रेताओं को परेशानी न हो, लेकिन हालात इसके उलट हो गए। विक्रेताओं का कहना है कि उन्हें दुकानों तक राशन नहीं मिल रहा, उल्टा जब वे गोदाम से स्वयं राशन उठवाते हैं तो आठ माह से ढुलाई का भाड़ा भी नहीं मिल रहा है।

डामटा क्षेत्र के विक्रेता अनिल सिंह, लोकेन्द्र चौहान, मदन, दलवीर सिंह, सुंदर सिंह, जगमोहन, किशन, अरविंद आदि का कहना है कि वे जेब से पैसा खर्च कर ढुलाई कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से शीघ्र कार्यवाही की मांग की है।

ठेकेदार एम गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी के मालिक तनिष गुप्ता का कहना है कि सरकार से भाड़े की राशि नहीं मिली है, फिर भी बड़कोट और कुछ डामटा के विक्रेताओं को भुगतान किया गया है। गुप्ता ने आरोप लगाया कि समय पर गोदाम निरीक्षक और गल्ला विक्रेता भाड़े की डिटेल नहीं भेजते, इसके बावजूद वे आंशिक भुगतान कर रहे हैं।

Related posts

बड़ी खबर:-उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

admin

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का हुआ विस्तार, मनोज अवस्थी बने संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आया अपडेट नामावलियों में नाम खोजने की सुविधा मतदाता सूची पोर्टल पर उपलब्ध.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page