Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जंगली जानवरों से सुरक्षा के नाम पर फर्जीवाड़ा,वन्य जीव पार्क के उपनिदेशक पर धांधली का आरोप ,जांच कर कार्यवाही की मांग

उत्तरक़ाशी।
गोविंद वन्य जीव बिहार राष्ट्रीय पार्क पुरोला विवादों में घिर गया है । जेष्ठ उप प्रमुख प्रदीप रांगड़ ने उपनिदेशक पर भारी धांधली का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी उत्तरकाशी सहित वन मंत्री, सचिव वन एवं पर्यावरण और प्रमुख वन सरंक्षक उत्तराखंड को पत्र लिखकर जांच के साथ कार्यवाही की मांग की है ।
उन्होंने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि सूपिन रेंज के मनोरा कम्पार्टमेन्ट 02 में जंगली जानवरों से खेती की सुरक्षा हेतु सुरक्षात्मक/घेरबाड़ कार्यो के लिए उप निदेशक कोमल सिंह ने निविदा आमंत्रित कर जिसकी निविदा क्रय कर जमा करने की तिथि 11 मार्च से 15 मार्च 2021 की रखी जिसमे सिर्फ एक दिन कार्य दिवस था वाकी दिन अवकाश था । जेष्ठ उप प्रमुख ने बताया कि उप निदेशक ने अपने चहेतों को काम देकर इति श्री कर दिया इतना ही नही कार्यस्थल पर कुछ काम भी नही हुआ और उप निदेशक ने ठेकेदार को भुगतान भी कर दिया । उन्होंने आरोप लगाया की उपनिदेशक कोमल सिंह ने कई योजनाओं में बंदर बांट करते हुए बिना काम व आधा अधूरे कार्यो का भुगतान किया है जिसकी जांच होनी जरूरी है । सरकारी धन का खुले तौर पर अनियमितता हुई है । उन्होंने शासन व प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए कार्यवाही की मांग की है ।  इधर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने डी एफ ओ उत्तरकाशी को जांच के आदेश किये है ।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

अंतर-महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ,विधायक प्रीतम सिंह ने ध्वजारोहण से किया शुभारंभ… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

चारधाम यात्रा में मीडिया की अहम भूमिका, पत्रकारों की समस्याओं को सदन में उठाएंगे-विधायक संजय डोभाल

admin

जिला योजना पर सियासत तेज: भाजपा का पलटवार, निर्दलीय विधायक के आरोप बताए निराधार… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page