Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

देहरादून: स्नातक स्तरीय परीक्षा में कथित नकल प्रकरण की जांच हेतु एसआईटी गठित… पढ़ें खबर।

 

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 सितम्बर को आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा, 2025 में कथित नकल के आरोपों की जांच के लिए विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। इस संबंध में श्री राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है।

गठित एसआईटी की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण देहरादून श्रीमती जया बलूनी करेंगी। दल में क्षेत्राधिकारी, देहरादून अंकित कण्डारी, निरीक्षक, स्थानीय अभिसूचना इकाई लक्ष्मण सिंह नेगी, थानाध्यक्ष रायपुर देहरादून गिरीश नेगी तथा उप निरीक्षक, साईबर पुलिस स्टेशन देहरादून राजेश ध्यानी को सदस्य नामित किया गया है।

सचिव, उत्तराखंड शासन शैलेन्द्र बगोली ने आदेश जारी करते हुए बताया कि एसआईटी अध्यक्ष आवश्यकता अनुसार अन्य अधिकारियों/विशेषज्ञों का सहयोग भी ले सकेंगे। गठित एसआईटी का कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण प्रदेश रहेगा और यह दल विभिन्न स्रोतों से प्राप्त शिकायतों, तथ्यों एवं सूचनाओं का परीक्षण कर एक माह के भीतर अपनी आख्या शासन को उपलब्ध कराएगा।

Related posts

प्रेस क्लब उत्तरकाशी की बैठक में गतिविधियों पर चर्चा, नई कार्यकारिणी गठित राजेश रतुडी़ अध्यक्ष महासचिव बलवीर परमार को बनाया…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

भाजपा नेत्री स्वराज ने राष्ट्रपति मुर्मू से भेंट कर उत्तरकाशी के ज्वलंत समस्याओं पर वार्ता की, यमुनोत्री,, गंगोत्री आने का किया अनुरोध

Jp Bahuguna

कर्णप्रयाग पीजी कालेज में हुआ हिन्दी विभागीय परिषद का गठन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page