Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

NDRF टीम भवाली ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण और चलाया स्वच्छता अभियान… पढ़ें खबर।

NDRF टीम भवाली ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण और चलाया स्वच्छता अभियान… पढ़ें।

नैनीताल। जिला नैनीताल के भवाली नगर पालिका परिषद में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 15 एनडीआरएफ की टीम , फॉरेस्ट विभाग भवाली,नगर पालिका परिषद भवाली,सिविल पुलिस ,संत निरंकारी मिशन एवं ग्रामीणों के साथ भवाली रेंज में वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया ।

इस दौरान टीम एनडीआरफ भवाली ,नगर पालिका परिषद भवाली,वन विभाग,संत निरंकारी मिशन,सिविल पुलिस एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर बांज, बुरांश ,देवद्वार, और पाँगर के पौधों का रोपण किया गया। इसके अलावा सभी समूहों द्वारा नगर पालिका परिषद भवाली के नाले , रास्ते एवं खेल मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

 

नगर पालिका परिषद भवाली के चेयरमैन पंकज आर्य और अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार के द्वारा इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि द्वारा वृक्षारोपण के साथ-साथ आरोपित पौधों की देखभाल एवं सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के बारे में दिशा निर्देश दिए गए ।

 

इस अवसर पर पंकज आर्य चेयरमैन नगर पालिका परिषद भवाली सुधीर कुमार अधिशासी अधिकारी भवाली,

टीम 15 NDRF के इंस्पेक्टर तिरेपन सिंह रावत ,वन विभाग के वन दरोगा सूरज सिंह बिष्ट, वन आरक्षी श्रीमती शांति जोशी , एनडीआरएफ टीम के सदस्य,नगर पालिका परिषद भवाली के सदस्य,सिविल पुलिस,संत निरंकारी मिशन के सदस्य,वन विभाग टीम के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी :तहसील दिवस में प्राप्त पच्चीस शिकायतों में से छह का हुआ मौके पर  निस्तारण

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु पुलिस ने ली पीस कमेठी की बैठक

admin

आज रात्रि 29दिसंबर से 01जनवरी की सुबह तक आवश्यक सेवाओं को छोड़ अन्य वाहनों की आवाजाही पर जनपद में रहेगा प्रतिबंध ,जानने के लिए खबर को पढ़े….

admin

You cannot copy content of this page