Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनाघाटी क्षेत्र में एक बार फिर से ओलावृष्टि नगदी फसलों को भारी नुकसान…पढ़ें खबर।

 

नौगांव। यमुनाघाटी के कई गावों में आज दोपहर बाद हुई ओला वृष्टि व मूसलाधार बारिश से कस्तकारों को भारी नुकसान हुआ है साथ ही दोबाटा पंजीकरण केंद्र के पास गदेरा उफान में होने से दो बाइक व कच्ची दुकानों को नुकसान पहुँचा है। यहाँ ठकराल, बनाल, बड़कोट व मूंगरसंती,ख़ाटल, गोडर पट्टी के दर्जनभर गावों में आज बुधवार को मूसलाधार बारिस के साथ जमकर ओला वृष्टि हुई, जिससे कास्त कारों की धान, गेहूँ, टमाटर,मटर सहित बागवानी फसलों को भारी नुकसान हुआ है!मोल्डा, पौन्टी, बड़कोट,सहित धारमंडल क्षेत्र के स्यालब, सुकन, कुर्सिल, गौल फ़ूलधार, किसाला, नगानगांव,थान, मसालागांव,खरसाली नारायणपुरी, बनास दुर्बिल कुठार बाडिया राना निशनी पिंडकी मदेश दंगुडगांव कुंशाला कुपड़ा त्रिखिली ओजरी सहित पूरे क्षेत्र के किसान मायूस खाण्ड आदि गांवों में भारी ओलावृष्टि से काश्तकारों की आलू,धान व फल दार वृक्षों को भारी नुकसान पहुंचा है!ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से ओला वृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। इधर उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने सभी राजस्व निरीक्षक,उपनिरीक्षक से फसलों के नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए है।

Related posts

नशाखोरी के बढ़ते प्रचलन पर अंकुश लगाने को लेकर जनपद के सभी दवा दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने के DM ने दिए निर्देश ।

admin

एनएच बड़कोट स्थानीय जनता के मुद्दों के समाधान की ओर अग्रसर, अधिशासी अभियंता ने दिए युद्धस्तर पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज कलोगी में पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ समापन और छात्र छात्राओं को दी विभिन्न विषयों की जानकारी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page