उत्तरकाशी।उत्तरकाशी स्थित अम्बेडकर भवन में हिमालय अम्बेडकर सेवा समिति द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम में जिले के गणमान्य व्यक्तियों एवं समाजसेवियों ने प्रतिभाग किया और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भी प्रतिभाग किया और बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा, “बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, उनके विचार तथा भारतीय संविधान का निर्माण हम सभी को समानता, न्याय और समरसता की दिशा में सतत कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समता, स्वतंत्रता और न्याय पर आधारित एक ऐसे संविधान की रचना की, जिसने भारत को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित किया। आइए, आज के इस अवसर पर हम संकल्प लें कि संविधान की गरिमा बनाए रखते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को और अधिक मजबूत बनाएंगे।”
कार्यक्रम में हिमालय अम्बेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश कुमार, जिला महामंत्री प्रकाश विद्वान, उपाध्यक्ष विनोद देशबंधु, श्रीमती प्रमिला, विधिक सलाहकार एडवोकेट जितेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष संजय दिलवान, भूपेंद्र सिंह, श्रीमती सरोज, सुरेश कुमार, ओमप्रकाश शाह, विनोद कुमार भारती, लोकेन्द्र आर्य, विजयपाल, दिनेश जोगेला, मंच संचालिका कुमारी अंजलि बनकोटी, रोहित राज सहित समिति के सभी पदाधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

