Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

टिहरी लोकसभा सांसद ने उत्तरकाशी और टिहरी जनपद में 200यूनिट बिजली फ्री देने की उठाई संसद में मांग…. पढ़ें।

 

 

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल। टिहरी लोकसभा सांसद माला राज लक्ष्मी शाह ने संसद में नियम 377के अंतर्गत उत्तरकाशी और टिहरी जनपद को 200यूनिट बिजली फ्री देने की मांग उठाई है।
मालूम हो कि उत्तराखंड उर्जा प्रदेश के नाम से जाना जाता है और टिहरी बांध देश का सबसे बड़ा बांध भागीरथी नदी पर  है जो टिहरी  और उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ तक फैला हुआ है।
टिहरी सांसद माला राज लक्ष्मी शाह ने संसद में सवाल उठाया कि उत्तराखंड देश को बिजली देता है और यहां के लोग मंहगी बिजली खरीदतें हैं।
अब जब टिहरी बांध इतने बड़े भू-भाग में फैला हुआ जिससे करोड़ों यूनिट बिजली अन्य राज्यों को दी जा रही है और उत्तरकाशी और टिहरी जनपद को मंहगी बिजली खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।
सांसद ने सदन में अपने लिखित मांग मे कहा है कि टिहरी और उत्तरकाशी की जनता इसके लिये अनेकों बार आंदोलन भी कर चुकी है।
टिहरी सांसद माला राज लक्ष्मी शाह के इस मांग की सोशल मीडिया पर खुब तारिफ हो रही है और इस मांग को लाखों लोगों से जुड़ी समस्या बता रहे हैं।
अब यह देखना जरूरी होगा कि केंद्र सरकार इस मांग का संज्ञान लेती है या नहीं?

Related posts

साहसिक शिविर में उत्तराखंड के एनएसएस स्वयंसेवियों ने रॉक क्लाइंबिंग का लिया प्रशिक्षण… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

2024 में केंद्र में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार की पुनः होगीवापसी – MLA सुरेश चौहान

Team Yamunotri Express

जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली शिक्षा सहायता, महाविद्यालय परिवार ने जताया आभार… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page