Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश धर्म बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जनपद सहित उपराड़ी गाँव मे महंत केशव गिरी महाराज संग श्रद्धालुओं ने वृंदावन की तर्ज पर धूमधाम से मनाई होली पर्व,पढ़े पूरी खबर

सुनील थपलियाल

बड़कोट। जिला उत्तरकाशी में होली पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस पर्व पर सभी लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली पर्व की शुभकामनाए दी। ग्राम उपराड़ी शिवमंदिर में वृंदावन की तर्ज पर होली पर्व मनाया गया जबकि जनपद की तहसील बड़कोट,पुरोला,मोरी,भटवाड़ी,डुंडा, चिन्यालीसौड़ में रंगों का त्योहार होली शुक्रवार को धार्मिक रीति-रिवाजों और पूरे हर्षाल्लास के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया।


बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी इस त्योहार के मौके पर खुशियां मनाते और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई देते हुए नजर आये। युवा वर्ग अपने-अपने वाइक पर सवार होकर शहर का चक्कर लगाकर होली मना रहे थे। हर प्रकार के रंगों से सराबोर बच्चे तो खासतौर पर बड़े उत्साहित रहे। बच्चे गली मोहल्लों से गुजरने वालों पर रंग और अबीर-गुलाल की बरसात करते नजर आए। वहीं ग्राम उपराड़ी शिवमंदिर में संत केशवगिरी महाराज संग दर्जनों श्रद्धालुओं ने वृंदावन की तर्ज पर होली का पर्व अपने रीति-रिवाज अनुसार मनाया। होली के अवसर पर गाये जाने वाले गीतों की भी इस मौके पर खूब धूम रही। रंग-बिरंगे लोग नाचते-गाते और गली-मुहल्ले में घूम-घूमकर लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को गले लगकर होली की बधाई देते नजर आये। वहीं नगर पालिका परिषद बड़कोट के हर वार्ड होली पर्व के अनेकों रंग नजर आए,कोई गलियों में नाचते दिखे तो कोई छतों पर रवांई,जौनपुरी व जौनसारी गीतों पर झूमते दिखे। नगर पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष विनोद। डोभाल द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर जमकर गुलाल लगाया कर तांदी नृत्य किया गया।

Related posts

गृह विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा, विद्यालय में गढ़ भोज की  महक।

Arvind Thapliyal

दर्दनाक हादसा:स्कूटी दुर्घटना में बड़े भाई की मौत, छोटा भाई घायल

admin

पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने सीएम से मिलकर चारधामों में यात्रियों की संख्या सीमित न करने का किया आग्रह

admin

You cannot copy content of this page