Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पीएम आवास योजना को लेकर समाजसेवी महावीर पंवार माही ने डीएम को सौंपा ज्ञापन अब सीडीओ को दिये निर्देश.. पढ़ें।

 

 

 

 

 

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल। जनपद में पीएम आवास योजना को लेकर दास्तावेजों की भागदौड़ को लेकर महावीर पंवार माही ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

जिलाधिकारी को लिखे पत्र में आम जनता के दर्द की बात कही है कि आवश्यक दास्तावेज ही मांगे जाये जो पेपरलेस सिस्टम के अंतर्गत आतें हैं और प्रशासन की तरफ से ग्राम पंचायत स्तर और न्याय पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर लोगों को जानकारी दी जाये।

इसके अलावा माही ने लिखा कि ग्राम स्तर लाभार्थियों को अपुष्ट जानकारी होने से लोग तहसीलों और सीएसी सेंटरो के चक्कर काट रहे हैं और लोग खासे परेशान हैं लेकिन अभितक योजना की पुष्ट जानकारी नहीं प्राप्त पाई है।

जिलाधिकारी ने उक्त प्रकरण को लेकर मुख विकास अधिकारी को निर्देश दियें हैं कि मामले पर अधिकारियों की बैठक ली जाये और जनता के समस्याओं का समाधान किया जाये।

पीएम आवास योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और इस योजना का उद्देश्य है कि आवासहीन लोगों को आवास योजना का लाभ प्राप्त हो लेकिन कागजों के उलझन से लोगों की मुश्किलें बढ गई है और लोग अब भागदौड़ पर लग गये हैं कि हम आवास योजना से वंचित ना रह जायें।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन आखिर इस योजना की सही जानकारी लाभार्थियों को दे पाता है या नहीं यह देखना जरूर होगा लेकिन समाजसेवी इस बात पर जोर जरूर दे रहे हैं।

Related posts

हाईवे चौड़ीकरण की ब्लास्टिंग से 11 केवी लाइन क्षतिग्रस्त, डामटा सहित दर्जनों गांव अंधेरे में… पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री ने हर्षिल-मुखवा क्षेत्र का भ्रमण कर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र में आगमन से उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को पंख लगेंगे..प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हर्षिल-मुखवा क्षेत्र के साथ ही समूचा उत्तराखंड पूरी तरह से तैयार.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

आपदा मद से होगी क्षतिग्रस्त विद्यालयों की मरम्मत,  खंड शिक्षा अधिकारी दो सप्ताह के भीतर निदेशालय को भेजें प्रस्ताव:डॉ धन सिंह रावत

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page