Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार ने किया इतने करोड़ का वजट सदन में पेश.. पढ़ें।

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने आज वित्तिय वर्ष 2024/25 का वजट सदन में पेश कर दिया है।विधानसभा में इस बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आर्थिक संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्यों को गति देना है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी है।

 

बजट में सरकार ने कुल 1,01,034.75 करोड़ रुपये की प्राप्तियां होने का अनुमान लगाया है, जिसमें 62,540.54 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्तियां और 38,494.21 करोड़ रुपये की पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं!कर राजस्व से 39,917.74 करोड़ रुपये और गैर-कर राजस्व से 22,622.80 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। वहीं, ऋण एवं अन्य देनदारियों से 38,470.00 करोड़ रुपये की पूंजीगत प्राप्तियां अनुमानित हैं!

Related posts

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 306 करोङ रुपए की 26 योजनाओं का लोकार्पण किया

admin

उच्च शिक्षण संस्थानों में 14 अगस्त तक जमा होंगे आफलाइन आवेदन,उच्च शिक्षा मंत्री ने निजी संस्थानों के साथ बैठक में लिया निर्णय

Jp Bahuguna

विधानसभा चुनाव:आज इस राजनीति दल ने की अपने 21 प्रत्याशियों की सूची जारी

admin

You cannot copy content of this page