Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट नगरपालिका में गौ सदन बदहाल नगरपालिका अध्यक्ष ने जताई नाराजगी दिये यह निर्देश.. पढ़ें।

 

 

 

 

बडकोट। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव नगरपालिका बडकोट के यमुना नदी तट पर नगरपालिका की बने गौ सदन के निकट यमुना नदी तट पर जगह जगह गाय मवेशियों के छत विक्षत शव पड़े होने से जहां एक ओर नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहें है वहीं दूसरी तरफ मां यमुना की पवित्रता को अपने ही लोग पलिता लगा रहे हैं। पालिका अध्यक्ष ने गौ सदन की बदहाली पर नाराजगी जताते हुए अधिशासी अधिकारी को डाक्टरों की टीम ले जाने के निर्देश दिए

बडकोट नगरपालिका में बर्षो से आवारा मवेशियों के लिए गौ सदन की मांग की जा रही थी जिस पर विगत बर्ष 50 मवेशियों की क्षमता का करीब पौन करोड़ की लागत से तिलाडी सड़क यमुना नदी के किनारे गौ सदन की स्थापना की और कुछ समय बाद सौ सदन को ठेके पर दिया लेकिन धरातल पर आलम यह है कि अधिकांश मवेशियों में अनेकों बीमारी है तो करीब आधा दर्जन गाय मवेशियों के क्षत विक्षत शव गौ सदन के आसपास यमुना नदी तट पर जगह जगह पड़े हुए हैं कहीं मृत मवेशियों को कुत्ते,चील नोच रहे हैं। तो कहीं मवेसी बीमार अवस्था में नगरपालिका के कूड़े के ढेर में कचरा खा रहे हैं तो कहीं इधर उधर खड़े पड़ें सिस्टम की बदहाली के आंसू बहा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मवेशियों की बेहद खराब हालत और मृत मवेशियों को यमुना नदी तट पर इधर उधर फेंकने पर नाराजगी जताई और कहा कि मवेशियों के अन्याय के साथ मां यमुना नदी की पवित्रता को दूषित किया जा रहा है। मां यमुना के पुजारी प्रदीप उनियाल ने नगरपालिका प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग करते कहा कि यह हमारी आस्था और संस्कृति के खिलाफ है। मृत मवेशियों को निश्चित जगह पर दफनाया जाएं।

 

बड़कोट गौ सदन की बदहाल स्थिति को स्वीकारते हुए पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने कहा कि अधिशासी अधिकारी को डाक्टरों टीम को साथ लेकर गौ सदन में ले जाकर उपचार दिए जाने को कहा गया है इसके अलावा यमुना नदी तट पर बिखरे मृत मवेशियों की जानकारी नहीं इसके लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं बेजुबानों के साथ अन्याय व लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।।

Related posts

जनपद मुख्यालय में पुलिस फायर व एलआईयू की टीम ने किया गया विभिन्न कोचिंग सेन्टर का सुरक्षा ऑडिट और उत्तरकाशी मे कोचिंग संस्थानो का सुरक्षा ऑडिट करेगी पुलिस व फायर की टीम….

Arvind Thapliyal

संघर्षों की प्रतिमा चिन्यालीसौड़ के तीन पुल और 80 साल का इतिहास….शीषपाल गुसांई का लेख जरूर पढ़ें।

Arvind Thapliyal

आज भी पांडवो को सुख समृद्धि और धन वैभव देने वाले देवताओं के रूप मे मानते हैं, दिया आशीर्वाद ..पढ़े खबर……….

admin

You cannot copy content of this page