Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

नगर निकाय चुनाव को लेकर राष्ट्रीय पार्टीयों के अधिकृत प्रत्याशीयों की हुई घोषणा और उठे बगावती सुर….. पढ़ें।

 

उत्तरकाशी।उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस पार्ट ने नगर निकाय चुनाव को लेकर लगभग अपने अधिकृत प्रत्याशीयों के नामों की घोषणा कर दी है।
नामों की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर दावेदारों ने पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।
उत्तरकाशी (बाडा़हाट)की सीट से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी किशोर भट्ट को बनाया और बड़कोट नगरपालिका से अतोल सिंह रावत और पुरोला से प्यारे लाल हिमानी और नौगांव से विजय कुमार को प्रत्याशी बनाया है,और कांग्रेस ने उत्तरकाशी दिनेश गौड, चिन्यालीसौड़ दर्शन लाल, बडकोट विजयपाल सिंह रावत, नौगांव से विपिन कुमार और पुरोला से बिहारी लाल को प्रत्याशी बनाया।
अब पार्टी ने जैसे अपने अधिकृत प्रत्याशीयों के नामों की घोषणा की ऐसे ही सोशल मीडिया पर दावेदारों की नाराजगीयों का तूफान सा आ गया।
मालूम हो कि नगरपालिका बड़कोट भाजपा नेता डॉक्टर कपिल देव रावत, राजाराम जगुडी़, श्रीमती कृष्णा राणा जैसे तमाम नेताओं ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की बात साझा की अब यह देखना होगा कि पार्टी इन नेताओं को कैसे मनाती है।
ऐसे नगरपालिका बड़कोट में समाज सेवी सुनिल थपलियाल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं और विनोद डोभाल (कुतरू) निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला पहले ही ले चुके हैं ऐसे आधा दर्जन से अधिक नेताओं ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का दावा किया है।
अब उत्तरकाशी नगरपालिका हो या चिन्यालीसौड़ व पुरोला और नौगांव यहां अब नाखुश नेता राष्ट्रीय पार्टीयों के खिलाफ मोर्चा खोल सकतें हैं।
अब देखना यह होगा कि आखिर कुल कितने नेता मैदान में आतें हैं और पार्टीयां अपने कितने नेताओं को शांत करने में सफल होती है यह सवाल समय के गर्त में है।

Related posts

बड़ी खबर…चालक की गलती ,बड़ा हादसा टला, CCTV में कैद, देखें वीडियो पढ़े पूरी खबर…

admin

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:मोरी ब्लॉक के गंगाड गांव में आग लगने की सूचना,अग्निशमन, एसडीआरएफ, राजस्व टीम मौके को रवाना

admin

कर्णप्रयाग कालेज में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया औचक नरीक्षण

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page